फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Things Not to Do in Shani Amavasya and Surya Grahan Mein Kya Na Kare Know Impact

शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण के संयोग में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकता है अशुभ

Mon, 24 Mar 2025 12:06 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 24 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

अमावस्या तिथि पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास तिथि मानी जाती है। अमावस्या तिथि, सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर करने पर इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

विज्ञापन
Things Not to Do in Shani Amavasya and Surya Grahan Mein Kya Na Kare Know Impact
29 मार्च को शनि गोचर, सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या का दुर्लभ संयोग - फोटो : Freepik

विस्तार

वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष चैत्र माह की अमावस्या पर बहुत ही दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। 29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या है और इस दिन दो बड़ी ज्योतिषीय घटनाएं घटेगी। पहला इस दिन साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण है और दूसरा न्याय और कर्मफलदाता शनि करीब ढाई वर्षो बाद कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर के दिन चैत्र अमावस्या भी है। हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा स्नान, पूजा-पाठ और पितरों को तर्पण दिया जाता है। अमावस्या तिथि पितरों को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही खास तिथि मानी जाती है। अमावस्या तिथि, सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर करने पर इस दिन कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। 

विज्ञापन


न करें इस दिन ये काम
- चैत्र अमावस्या इस बार शनिवार दिन पड़ रही है जिस कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या के नाम से मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिश्चरी अमावस्या पर  बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटना चाहिए। शनिश्चरी अमावस्या पर ऐसा करना वर्जित होता है। जो लोग इस दिन ऐसा काम करते हैं उनके जीवन में तरह-तरह की बाधाएं आती हैं और कार्यो में विध्न आते हैं। 
विज्ञापन


-चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण और शनि गोचर पर तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए। साथ ही इस दिन कटु वचन, छल-कपट और झूठ नहीं बोलना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उनसे शनिदेव क्रोधित होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


- चैत्र अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और शनि के राशि परिवर्तन का दुर्लभ संयोग बनेगा ऐसे में इस दिन माता-पिता, बुजुर्गों और महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसे करने से जीवन में शनि संबंधी दोष पैदा होता है। 

-शनि अमावस्या पर कभी भी बेजुबान जानवरों को परेशान नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित होते हैं और कार्यों में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ता है। 


Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम

शनि अमावस्या पर उपाय
शनि अमावस्या पर शनिदेव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है। शनि अमावस्या पर शनिदेव को प्रसन्न के लिए कई उपाय होते हैं, जिसको करने से शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है। शनि अमावस्या पर गरीबों को भोजन, कपड़े और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करनी चाहिए और सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। शनि अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और शनि के गोचर करने के कारण घर के पास के शनि मंदिर जाकर शनिदेव का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। 

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed