फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   teachers' day 2020 know Dr Sarvepalli Radhakrishnan's philosophy of Hindu culture

शिक्षक दिवस 2020: हिन्दू संस्कृति के प्रति ऐसा था डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का चिंतन

Sat, 05 Sep 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 05 Sep 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
teachers' day 2020 know Dr Sarvepalli Radhakrishnan's philosophy of Hindu culture
शिक्षक दिवस 2020 - फोटो : Facebook/All India Radio News

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। शिक्षक के प्रति समर्पण और सम्मान का यह दिन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। वे एक महान शिक्षाविद् और दार्शनिक थे। हिन्दू धर्म में उनकी गहरी आस्था थी। हालांकि हिंदू धर्म के प्रति उनका दर्शन और उनका चिंतन बेहद अलग था। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर जानते हैं डॉ. राधाकृष्णन का हिन्दू संस्कृति के प्रति चिंतन क्या था।

विज्ञापन


डॉ. राधाकृष्णन बचपन से ही जिज्ञासु प्रवृत्ति के थे। किताबों के प्रति उनका गहरा लगाव था। यही कारण था कि उन्होंने हिन्दू धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों का गहन अध्ययन किया और उनकी अपने शब्दों में व्याख्या की। दरअसल, डॉ. राधाकृष्णन हिन्दू धर्म को बेहद गहराई से समझना चाहते थे। वे जानना चाहते थे कि ऐसी कौनसी संस्कृति है जिसके अंदर चेतना समाहित है। उन्होंने जब अपनी इस जिज्ञासा का अध्ययन करना प्रारम्भ किया तो उन्हें हिन्दू संस्कृति में चेतना का आभास हुआ। उन्होंने अपने अध्ययन में पाया कि हिन्दू धर्म कि नींव सबसे पुरानी है जो निरंतर काल से चली आ रही है।
विज्ञापन



यही नहीं हर बात जो ग्रंथों में कही गई है उसके पुख्ता प्रमाण हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने ये जान लिया था कि भारतीय संस्कृति काफी समृद्ध है। दूसरे धर्मों के लोगों के तर्क और विचार हिन्दू संस्कृति के लिए गलत और निराधार हैं। हिंदू धर्म का विशद् अध्ययन करने के बाद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने ये जान लिया था कि जीवन काफी छोटा है और इसमें अपार संभावनाएं हैं। उनका मानना था कि जीवन मे सुख-दुख बने रहते हैं और व्यक्ति को समभाव से रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉ. सर्वपल्ली के अनुसार मृत्यु एक अटल सत्य है जिसे टाला नहीं जा सकता, अमीर-गरीब सभी को यह आनी है। मृत्यु ही एक ऐसी है जो कभी किसी तरह का भेदभाव किसी के साथ भी नहीं करती है। उनके अनुसार सच्चा ज्ञान वही है जो अंदर के अज्ञान को मिटा दे। मन-मस्तिष्क में एक नया जोश और उमंग भर दे। आलोचनाएं शुद्धिकरण का कार्य करती है। उन्होंने संपूर्ण विश्व को एक विद्यालय माना और शिक्षा पर हमेशा बल दिया। उनका मानना था कि शिक्षा द्वारा ही विकास संभव है। शिक्षा से ही मानव अपने मन-मस्तिष्क का उपयोग बेहतर ढंग से कर सकता है। शिक्षा व्यवस्था संपूर्ण विश्व को एक मान कर ही होनी चाहिए। इस बात पर उनका पुरजोर मत था। बेहतरीन शिक्षा से ही विश्व मे शांति व्यवस्था स्थापित की जा सकती है। 

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे। वे छोटी-छोटी आनंदमय कथाओं से बच्चों को मंत्रमुग्ध कर दिया करते थे। उनमें ज्ञान का भंडार था वो जहां कही भी जाते वहां ज्ञान कि धाराएं बह जाती थीं। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रूप मे मनाया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed