फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Surya Grahan December 2020 Date timing sutak effects of Lunar Eclipse

Surya Grahan December 2020: चंद्र ग्रहण के बाद दिसंबर में लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें इससे जुड़ी जानकारी

Tue, 01 Dec 2020 07:12 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 01 Dec 2020 07:12 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan December 2020 Date timing sutak effects of Lunar Eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

Surya Grahan December 2020 Date, timing, sutak: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। अब दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। महत्वपूर्ण बात ये है कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। ग्रहण काल में सूतक का विचार किया जाता है। इस दौरान कई कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं दिसंबर में लगने वाले सूर्य ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी।

विज्ञापन

Surya Grahan December 2020 Date timing sutak effects of Lunar Eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : SOCIAL MEDIA
सूर्य ग्रहण की तारीख और समय

सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि पर लग रहा है। यह इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।  इससे पहले 21 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। भारत में दिखाई न देने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूर्य ग्रहण की शुरुआत 14 दिसंबर की शाम 7 बजकर 03 मिनट से होगी और 15 दिसंबर की रात 12 बजे के करीब समापन बताया जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, अफ्रीका आदि देशों में देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Surya Grahan December 2020 Date timing sutak effects of Lunar Eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य ग्रहण का महत्व

भले ही सूर्य ग्रहण को विज्ञान की नजर में महज एक खगोलीय घटना माना जाता है, लेकिन आस्था के नजरिए से यह एक अशुभ घटना होती है। इसलिए ग्रहण में कई चीजों का विचार किया जाता है। हिन्दू धार्मिक आस्था केन्द्रों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। लोग ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए गंगा जैसी पवित्र नदी में डुबकी लगाते हैं। पूजा पाठ एवं अन्य प्रकार के मंगल अनुष्ठान रुक जाते हैं। जब ग्रहण समाप्त होता है तो गंगा जल से घरों, मंदिरों, मूर्तियों को शुद्ध किया जाता है ताकि उनके ऊपर से ग्रहण की अशुभ छाया दूर हो जाए।

विज्ञापन

Surya Grahan December 2020 Date timing sutak effects of Lunar Eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्य ग्रहण में सावधानियां

सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। विशेषकर गर्भवती महिलाओं को। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही उन्हें चाकू छुरी या नुकीली चीजों का प्रयोग करना चाहिए। कहा जाता है कि इसका सीधा असर गर्भ में पल रहे शिशु के ऊपर पड़ता है। इस सूर्य ग्रहण के बाद स्नान, दान और मंत्र जाप करना विशेष फलदायी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed