फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   story of naina devi shakti peeth

जहां मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के शक्तिशाली असुर का वध किया

Thu, 10 Oct 2013 08:50 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 10 Oct 2013 08:50 AM IST
विज्ञापन
story of naina devi shakti peeth

नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ आपने भैंस के शरीर से निकल रहे एक मानव आकृति को देखा होगा। इसके हाथों में कई प्रकार के अस्त्र-शस्त्र होते हैं जिनसे यह माता से युद्घ कर रहा होता। इस असुर का नाम महिषासुर है। दुर्गासप्तशती के तीसरे अध्याय में महिषासुर के वध की कथा है। महिषासुर एक शक्तिशाली असुर था इसने अपने बल से देवताओं का साम्राज्य छीन लिया और स्वयं इन्द्र बनकर स्वर्ग पर राज करने लगा।

विज्ञापन


देवतागण ब्रह्मा, विष्णु और महेश की शरण में गए। महिषासुर को वरदान प्राप्त था कि कुंवारी कन्या के हाथों ही उसका वध होगा। इसलिए तीनों देवों ने मिलकर अन्य देवाताओं की सहायता से एक नारी रूप को प्रकट किया और अस्त्र-शस्त्र प्रदान किए।
विज्ञापन


तस्वीरों में दर्शन कीजिए नैना देवी शक्तिपीठ के
विज्ञापन
विज्ञापन


इस देवी ने महिषासुर को युद्घ के लिए ललकारा और रण में महिषासुर का वध किया, इसलिए माता का एक नाम महिषासुरमर्दनी भी है। देवी ने जिस स्थान पर महिषासुर का वध किया था वह स्थान देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह स्थान हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नैना देवी शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है।


पुराणों की कथा के अनुसार यहां पर देवी सती के नैन गिरे थे। इसलिए यह नैनाशक्ति शक्तिपीठ कहलाया। इस स्थान पर शक्तिपीठ होने की जानकारी सबसे पहले एक गुर्जर लड़के को हुई जो हर दिन यहां गाय चराने आता था। इसने देखा कि एक गाय हर दिन नियम स्थान पर जाकर खड़ी हो जाती है और उसके स्तन से दूध की धारा बहने लगती है।

कई दिनों तक ऐसा ही होता रहा तब नैना देवी गुर्जर लड़के के सपने में आई और बताया कि जहां आकर गाय के स्तन से दूध की धारा बहने लगती है वहां मेरा पिण्ड है। मै नैना देवी हूं। गुर्जर लड़के ने यह बात उस समय के राजा बीरचंद को बताई। लड़के की बात सुनकर महाराजा स्वयं उस स्थान पर गए और अद्भुत नजरा देखकर आत्मविभोर हो गए। राजा बीरचंद ने नैना देवी का मंदिर बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed