{"_id":"52cc14fd91cccd1b1feef0f60476ea02","slug":"story-of-kuber-in-shiv-puran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वजन्म में थे चोर, कैसे बन गए धन के देवता?","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
पूर्वजन्म में थे चोर, कैसे बन गए धन के देवता?
राकेश/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Mar 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान शिव से वरदान पाकर देवताओं के कोषाध्यक्ष बनने वाले भगवान कुबेर के पूर्व जन्म की कहानी जानकर आप हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
शिव पुराण में बताया गया है कि कुबेर महाराज पूर्व जन्म में गुणनिधि नामक ब्राह्मण थे। बचपन में कुछ दिनों तक इन्होंने धर्मशास्त्रों का अध्ययन किया लेकिन बाद में कुसंगति में पड़कर जुआ खेलने लगे। धीरे-धीरे चोरी और दूसरे गलत काम भी करने लगे।
पढ़ें,धन और सुख चाहिए, घर में नहीं रखें यह पांच सामान
एक दिन दुःखी होकर गुणनिधि के पिता यज्ञदत्त ने इन्हें घर से निकाल दिया। भटकते हुए गणनिधि एक वन में पहुंचा। भूख प्यास से बुरा हाल हो रहा था। तभी इसने देखा कि कुछ लोग भोग समाग्री लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
भोजन को देखकर गुणनिधि की भूख और बढ़ गई। वह लोगों के पीछे-पीछे चल पड़ा। इसने देखा कि लोग शिवालय में जाकर भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। सभी भोग सामग्री शिव जी को अर्पित करके लोग भजन कीर्तन करने लगे।
विज्ञापन
पढ़ें,वह तीन दिन जब यहां भूतों के आतंक से कोई घर से नहीं निकलता
गुणनिधि मौके की तलाश में था कि कब वह भगवान पर चढ़ाए गए भोग पदार्थों को चुरा ले। रात में जब सभी लोग सो गए तो गुणनिधि दबे पांव मंदिर में जाकर भोग सामग्री चुराकर वापस चल पड़ा।
लेकिन एक व्यक्ति को गुणनिधि का पांव लग गया और वह चोर-चोर चिल्लाने लगा। गुणनिधि जान बचाकर भागा लेकिन नगर रक्षक के तीर का निशान बन गया। गुणनिधि की मृत्यु हो गई।
पढ़ें,राशि के अनुसार जानें कैसे पुरुष हो जाते हैं नपुंसक
लेकिन भगवान शिव की कृपा से उसे अनजाने में ही शिवरात्रि व्रत करने का फल प्राप्त हो गया। इसके प्रभाव से अगले जन्म में गुणनिधि कलिंग देश का राजा हुआ। इस जन्म में गुणनिधि शिव का परम भक्त था। इसके पुण्य से भगवान शिव ने कुबेर को यक्षों का स्वामी और देवताओं का कोषाध्यक्ष बना दिया।