फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   significance of kartik month in hindu dharm

आज से कार्तिक महीना आरंभ, जानिए क्या है इसका महत्व

Mon, 14 Oct 2019 08:25 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 14 Oct 2019 08:25 AM IST
विज्ञापन
significance of kartik month in hindu dharm
14 अक्टूबर 2019 से साल का सबसे पवित्र महीना कार्तिक माह शुरू होने जा रहा है। कार्तिक महीना त्योहारों और दान-पुण्य का महीना माना जाता है। कार्तिक महीने की शुरूआत 13 अक्टूबर हो रही है जो 12 नवंबर को समाप्त होगी। इस महीने में कई धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम होंगे। इस महीने में खासतौर पर तुलसी और शालिग्राम की विशेष पूजा और आराधना की जाएगी। यह महीना त्योहारों का महीना भी होगा। इस महीने में व्रत, स्नान और दान करने से तमाम तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। कार्तिक माह को बहुत ही पवित्र माना जाता है। कार्तिक माह में पूजा तथा व्रत से ही तीर्थयात्रा के बराबर शुभ फलों की प्राप्ति हो जाती है।
विज्ञापन


खास है कार्तिक महीना 

भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने इसी महीने में तारकासुर राक्षस का वध किया था इस कारण से इस महीने का नाम कार्तिक पड़ा। कार्तिक माह में भगवान कार्तिकेय और तुलसी की भी विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इसी महीने तुलसी विवाह भी होता है। कार्तिक महीना महीने में विवाहित महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। जिसमें महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखेंगी। कार्तिक माह बहुत ही पवित्र माना जाता है. भारत के सभी तीर्थों के समान पुण्य फलों की प्राप्ति एक इस माह में मिलती है. इस माह में की पूजा तथा व्रत से ही तीर्थयात्रा के बराबर शुभ फलों की प्राप्ति हो जाती है इसके अलावा इसी महीने दीपावली, धनतेरस, रमा एकादशी और आंवला नवमी जैसे बड़े त्योहार होंगे। आइए जानते हैं कार्तिक महीने में कौन-कौन से बड़े व्रत-त्योहार होंगे।
विज्ञापन



14 अक्तूबर - कार्तिक माह आरम्भ

17 अक्तूबर -  करवा चौथ व्रत
21 अक्तूबर - अहोई अष्टमी व्रत, राधाष्टमी

24 अक्टूबर - रमा एकादशी व्रत
25 अक्टूबर - प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी, धनतेरस, यम दीपम

26 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी, हनुमान जन्म लग्न पूजा
27 अक्टूबर -  दीपावली, लक्ष्मी पूजा, दर्श अमावस्या

28 अक्टूबर - कार्तिक अमावस्या
29 अक्टूबर - भैया दूज, यम द्वितीया, चित्रगुप्त पूजा

31 अक्टूबर- सूर्यषष्ठी (डाला छठ) व्रत आरंभ, नहाय खाय, नाग चतुर्थी
05 नवंबर- अक्षय आंवला नवमी

08 नवंबर- तुलसी विवाह, देवप्रबोधनी एकादशी
12 नवंबर- कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed