फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   shiv kanwar sawan importance

आखिर भोलेनाथ को कांवर चढ़ाने की परंपरा क्यों है?

Fri, 18 Jul 2014 03:47 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
shiv kanwar sawan importance

सावन का महीना चल रहा है ऐसे में आपको कांधे पर कांवर लिए भोले बाबा के कई भक्त राह में मिल जाएंगे। इनका एक मात्र उद्देश्य होता है कांवर में भरा जल लेकर शिव का जलाभिषेक करना। इसके लिए शिव भक्त कांधे पर कांवर लिए मिलों पैदल चल कर शिवालय तक आते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठाना स्वभाविक है कि कांवर का ऐसा क्या महत्व है कि भक्त कष्ट उठाकर भी भोले का अभिषेक करने के लिए कांवर में जल भरकर लाते हैं।

विज्ञापन

कांवर चढ़ाने का ऐसा है पुण्य, आप भी निकल पड़ेंगे कांवर लेकर

shiv kanwar sawan importance

इस प्रश्न का उत्तर पुराणों में मौजूद है। पुराणों में बताया गया है कि 'धूपैदीपैस्तथा पुण्यै नैवेद्यै विविधैरपि। नः तुष्यति तथा शम्भुर्यथा कामर वारिणी।। यानी भगवान शिव शंकर कांवर से गंगाजल चढ़ाने से जितना प्रसन्न होते हैं उतना प्रसन्न धूप, दीप, नैवेद्य या फूल चढ़ाने से भी नहीं होते।

कांवर और शिव भक्ति के संबंध में यह भी कहा गया है कि 'स्कन्धे च कामरं धृत्वा बम-बम प्रोज्य क्षणे-क्षणे, पदे-पदे अश्वमेधस्त अक्षय पुण्यम् सुते।। यानी कांधे पर कांवर रखकर बोल बम का नारा लगाते हुए चलने से हर कदम के साथ एक अश्वेध यज्ञ करने का पुण्य प्राप्त होता है।


कांवर के बारे में यह बात जानकर हैरान रह जाएंगे

shiv kanwar sawan importance

कांवर में जल लेकर भगवान शिव का अभिषेक करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस परंपरा की कड़ी में भगवान का राम का नाम भी शामिल है।

आनंद रामायण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि भगवान श्री राम ने कांवरिया बनकर सुल्तानगंज से जल लिया और देवघर स्थित बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग का अभिषेक किया।

भगवान शिव के परम भक्त लंकापति रावण ने भी शिव जी को कांवर चढ़ाया था। शिव जी को कांवर चढ़ाने वालों में भूतनाथ भैरव का भी नाम आता है।

विज्ञापन

कांवरियों के लिए नियम

shiv kanwar sawan importance

कांवर लेकर शिव जी को अर्पित करना एक प्रकार की तपस्या है। और हर तपस्या के कुछ नियम होते हैं। कांवरियों के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। शास्त्र कहता है कि कांवड़ियों को सात्विक और शुद्घ आहार लेना चाहिए। कांवर को कभी भी भूमि पर नहीं रखें।

आचरण और विचार शुद्घ रखें। निंदा से बचें और किसी को कटु शब्द नहीं कहें। कांवर यात्रा के दौरान काम क्रोध से बचें और भगवान शिव का ध्यान करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed