फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   sharad poornima kojagra vrat puja

दीपावली से पहले मां लक्ष्मी को खुश करने का शुभ संयोग

Fri, 18 Oct 2013 09:03 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Fri, 18 Oct 2013 09:03 AM IST
विज्ञापन
sharad poornima kojagra vrat puja

मां लक्ष्मी की कृपा पाने की इच्छा सभी के मन में रहती है क्योंकि देवी लक्ष्मी ही धन और समृद्घि प्रदान करने वाली महाशक्ति हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए दीपावाली की रात को घर आंगन को रोशनी से जगमाते हैं। लेकिन अगर देवी लक्ष्मी के जन्मदिवस पर उनकी पूजा करें तो दीपावली से पहले ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। आज यह पुण्य तिथि है। इस पर शुभ संयोग यह है कि आज शुक्रवार है।

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्र एवं धर्मग्रंथों में शुक्रवार की देवी मां लक्ष्मी को माना गया है। इसलिए इस वर्ष शरद पूर्णिमा विशेष फलदायी हो गया है। माना जाता है कि आज के दिन देवी लक्ष्मी अपने वाहन उल्लू पर बैठकर भगवान विष्णु के साथ पृथ्वी भ्रमण करने आती हैं। इसलिए आसमान पर चन्द्रमा भी सोलह कलाओं से चमकता है। शरद पूर्णिमा की धवल चांदनी रात में जो भक्त भगवान विष्णु सहित देवी लक्ष्मी और उनके वाहन की पूजा करता है, देवी लक्ष्मी उन पर कृपा करती हैं।
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा की रात को कोजागरा का पर्व भी मनाया जाता है। इसका अर्थ होता है कौन जाग रहा है। माता पृथ्वी भ्रमण करने आती हैं तो देखती हैं कि कौन भक्त जागरण करते हुए उनका पूजन और ध्यान कर रहा है। जो भी ऐसा करता है उनकी कुण्डली में धन योग नहीं होने पर भी माता उसे धनवान बना देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पूर्णिमा के विषय में एक मान्यता यह भी है कि कि भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र कुमार कार्तिकेय का जन्म भी शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। इसी कारण से इसे कुमार पूर्णिमा भी कहा जाता है। पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में इस दिन कुमारी कन्याएं प्रातः स्नान करके सूर्य और चन्द्रमा की पूजा करती हैं। माना जाता है कि इससे योग्य पति मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed