फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   saraswati temple at badrinath mana village

जहां होते हैं मां सरस्वती के प्रत्यक्ष दर्शन, दिखते हैं वीणा के तार

Tue, 04 Feb 2014 01:31 PM IST
राकेश/ टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली।
राकेश/ टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली। Updated Tue, 04 Feb 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
saraswati temple at badrinath mana village

बसंत पंचमी को विद्या और वाणी की देवी सरस्वती का जन्मोत्सव दिवस कहा जाता है। धरती पर एक स्थान ऐसा है जहां पहुंचकर आपको यह एहसास होगा कि देवी सरस्वती यहां विराजमान हैं।

विज्ञापन


माना जाता है कि यहीं देवी सरस्वती पहली बार प्रकट हुई थी। इसलिए इसे सरस्वती का जन्मस्थान भी कहा जाता है। यह स्थान बद्रीनाथ से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर माणा गांव के पास स्थित है। यहां पर्वत के बीच से सरस्वती नदी की कलकल धारा का उद्गम होता है।
विज्ञापन


पढ़ें, यूं ही नहीं प्रकट हुई थी सरस्वती, ब्रह्मा जी को करने पड़े थे बड़े जतन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उद्गम स्थल पर देवी सरस्वती का एक छोटा सा मंदिर है। माना जाता है इस मंदिर में देवी सरस्वती की प्रतिमा के दर्शन से साक्षात् सरस्वती के दर्शनों का लाभ मिलता है। माना जाता है कि देवी सरस्वती के हाथों में वीणा है जिसके सात सुरों से संसार में संगीत और जीव जंतुओं को वाणी मिली है।

पढ़ें, नहीं जानते होंगे, जल में क्यों विसर्जित करते हैं देवी देवताओं की मूर्तियों को?

सरस्वती माता के मंदिर के ठीक बाहर सरस्वती की जलधारा पर जब सूर्य की रोशनी पड़ती है तो पत्थरों और पानी पर इन्द्रधनुष के सात रंग नजर आते हैं। लोग ऐसा मानते हैं कि यह सरस्वती की वीणा के सप्तसुर की रश्मियां हैं। दर्शनार्थी इसके दर्शन से स्वयं को धन्य और आनंदित महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed