Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   samba dashami date 2024 importance of surya puja vidhi on paush month

20 जनवरी को साम्ब दशमी, जानिए इस दिन सूर्य पूजा की विधि, महत्व और पौराणिक कथा

Wed, 17 Jan 2024 12:15 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Jan 2024 12:15 PM IST
सार

मान्यता है कि पौष महीने में भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को साम्ब दशमी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
samba dashami date 2024 importance of surya puja vidhi on paush month
इस बार साम्ब दशमी 20 जनवरी, शनिवार को है।

विस्तार

सनातन धर्म में पौष माह का काफी महत्व बताया गया है। मान्यता है कि पौष महीने में भगवान सूर्य की पूजा करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को साम्ब दशमी के नाम से जाना जाता है। इस बार साम्ब दशमी 20 जनवरी, शनिवार को है।  शास्त्रों में इस दिन सूर्य पूजा का विशेष महत्व है।

विज्ञापन


सूर्य पूजा का महत्व
शास्त्रों के अनुसार इस दिन सूर्यदेव अपने भग आदित्य रूप में प्रकट होते हैं। इस दिन का संबंध भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब के रोगमुक्त होने से है। मान्यता है कि साम्ब ने सूर्य नारायण की कृपा से ही आरोग्य प्राप्त किया था, इसलिए साम्ब दशमी के दिन सूर्य उपासना को बहुत लाभकारी माना गया है। इस दिन महिलाएं विशेषकर माताएं अपने बच्चों के कल्याण, खुशहाली और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्य की पूजा करती हैं।
विज्ञापन


Mauni Amavasya 2024: इस साल कब है मौनी अमावस्या? यहां जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थे साम्ब
साम्ब दशमी पर सूर्य पूजा की महिमा का वर्णन साम्ब पुराण में किया गया है। इसके अनुसार साम्ब, श्रीकृष्ण की अष्टभार्यायों में से एक ऋक्षराज जाम्बवन्त की पुत्री जाम्बवती के पुत्र थे। वे अत्यंत गुणवान,रूपवान और पराक्रमी थे। इस कारण श्रीकृष्ण पुत्र साम्ब घमंडी और उद्दण्ड भी बन गए थे। उनके एक उत्पात के कारण स्वयं श्रीकृष्ण ने उन्हें श्राप दे दिया जिससे वे कोढ़ी हो गए। बाद में सूर्यपूजा के प्रभाव से वे रोगमुक्त हुए।

ऐसे दें अर्घ्य
तांबे के लोटे में जल,लालचन्दन,चावल,लालफूल और कुश डालकर प्रसन्न मन से उगते हुए सूर्य की ओर मुख करके कलश को छाती के बीचों-बीच लाकर सूर्य मंत्र का जप करते हुए जल की धारा धीरे-धीरे प्रवाहित कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पुष्पांजलि अर्पित करना चाहिए।


इस साल कब है सकट चौथ? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते  
गृहाणार्घ्य मया दत्तं भक्त्या मामनुकम्पय

अर्थात-'सहस्त्रों किरणों से सुशोभित तेजोराशि जगदीश्वर सूर्यदेव! आइए,भक्तिपूर्वक मेरा दिया हुआ अर्घ्य स्वीकार कीजिए। साथ ही मुझे अपनी सहज कृपा से अपनाइये'  

ये है पौराणिक कथा
कथा के अनुसार एक बार देवर्षि नारद श्रीकृष्ण के दर्शन करने के लिए द्वारका आए। भगवान श्रीकृष्ण के सभी पुत्रों ने उन्हें प्रणाम किया परंतु साम्ब उन पर हँसने लगा। देवर्षि नारद ने उनको सबक सिखाने के लिए भगवान को अपने आगमन की सूचना देने को कहा। उस समय श्रीकृष्ण अंतःपुर में थे । साम्ब अंतःपुर में ही पहुंच गए जहां एक रानी से उन्होंने दुर्व्यवहार किया। इसपर श्रीकृष्ण ने साम्ब से कहा कि तुमने रूपवान शरीर के दम्भ में यह  दुःसाहस किया है। इसलिए मैं तुम्हें कुष्ठ रोग से पीड़ित होने का श्राप देता हूँ। श्रीकृष्ण के श्राप के प्रभाव से कुष्ठ रोग से ग्रसित साम्ब का सम्पूर्ण शरीर कोढ़ से खराब हो गया। कुष्ठ रोग के कारण साम्ब चलने में भी असमर्थ हो गए थे । जाम्बवती ने अपने पुत्र की दयनीय दशा देखकर भगवान से इसके निवारण की प्रार्थना की। इस पर श्रीकृष्ण ने सूर्य पूजा का उपाय बताया। साम्ब ने मित्रवन में चंद्रभागा नदी के सागर संगम पर कोणार्क में, बारह वर्षों तक तपस्या की और सूर्य देव को प्रसन्न किया था। सूर्यदेव, जो सभी रोगों के नाशक थे, ने इसके रोग का भी निवारण कर दिया था। साम्ब ने यहाँ एक सूर्य मंदिर का निर्माण कराया,जो आज कोणार्क सूर्य मंदिर के नाम से विश्व प्रसिद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed