फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   religious and scientific significance of the number 108 in jaap mala

जानिए जाप की माला में क्यों होते हैं 108 मनके, क्या होता है धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Wed, 02 Dec 2020 07:30 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 02 Dec 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
religious and scientific significance of the number 108 in jaap mala
माला जप के फायदे - फोटो : अमर उजाला

हिन्दू पौराणिक शास्त्रों के में मंत्र जाप का बहुत महत्व बताया गया है। मंत्र जाप के लिए कई तरह की मालाओं का उपयोग किया जाता है। लेकिन सभी मालाओं में एक समानता होती है, वह है उसमें दानों की संख्या 108 होती है। शास्त्रों में 108 संख्या का अत्यधिक महत्व माना गया है। इसका धार्मिक महत्व होने के साथ ही ज्योतिष और वैज्ञानिक महत्व भी माना जाता है। जानते हैं माला के 108 मनको का महत्व..

विज्ञापन

religious and scientific significance of the number 108 in jaap mala
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिंदू धर्म में मंत्र जाप के लिए तुलसी, रुद्राक्ष और स्फटिक आदि की माला का प्रयोग किया जाता है। मंत्र जाप के लिए शांत वातावरण, आसन और माला का होना बहुत आवश्यक होता है। शास्त्रों के अनुसार संख्याहीन मंत्र जाप का कोई महत्व नहीं रहता है और न ही फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि माला से मंत्र जाप करने पर मन की मनोकामना जल्दी ही पूर्ण होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

religious and scientific significance of the number 108 in jaap mala
प्रतीकात्मक तस्वीर

शास्त्रों के अनुसार माला के 108 मनको का संबंध व्यक्ति की सांसो से माना गया है। एक स्वस्थय व्यक्ति दिन और रात के 24 घंटो में लगभग 21600 बार श्वास लेता है। माना जाता है कि 24 घंटों में से 12 घंटे मनुष्य अपने दैनिक कार्यों में व्यतीत कर देता है और शेष 12 घंटों में व्यक्ति लगभग10800 सांस लेता है। शास्त्रों के अनुसार एक मनुष्य को दिन में 10800 ईश्वर का स्मरण करना चाहिए। लेकिन एक सामान्य मनुष्य के लिए इतना कर पाना संभव नहीं हो पाता है। इसलिए दो शून्य हटाकर जप के लिए 108 की संख्या शुभ मानी गई है। जिसके कारण जाप की माला में मनको की संख्या भी 108 होती है। 

विज्ञापन

religious and scientific significance of the number 108 in jaap mala
प्रतीकात्मक तस्वीर

108 का वैज्ञानिक महत्व
अगर वैज्ञानिक तथ्य की बात की जाए तो माला के 108 दाने और सूर्य की कलाओं का संबंध माना गया है। एक वर्ष में सूर्य की 216000 कलाएं बदलती हैं। छह माह उत्तरायण रहता है तो वहीं छह माह दक्षिणायन रहता है। इस तरह से छः माह में सूर्य की कलाएं 108000 बार बदलती हैं। इसी तरह से अंत के तीन शून्य को अगर हटा दिया जाए तो 108 की संख्या बचती है। 108 मनको को सूर्य की कलाओं का प्रतीक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed