फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   reason parikrama facts

कभी सोचा है मंदिर या वृक्ष की परिक्रमा क्यों करते हैं लोग?

Sat, 06 Dec 2014 03:50 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 03:50 PM IST
विज्ञापन
reason parikrama facts

मंदिर या किसी तीर्थ स्थान की यात्र जब भी आपने की होगी तो देखा होगा कि कुछ लोग मंदिर के चारों ओर बार-बार घूम रहे हैं। इसे परिक्रमा कहते हैं।

विज्ञापन


मथुरा के गोवर्धन तीर्थ और कोकिला वन के शनि धाम तीर्थ में अगर आप जाएं तो यहां आपको कई किलोमीटर के पथ पर लोगों को परिक्रमा करते हुए देख सकते हैं।

श्रद्घालु बड़े ही आस्था और विश्वास से परिक्रमा पूरी करते हैं। कुछ लोगों को अपने पीपल और केले के वृक्ष के सामने भी परिक्रमा करते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लोग परिक्रमा करते क्यों हैं और इसका इतना महत्व क्यों है?

विज्ञापन

परिक्रमाएं करने का विधान

reason parikrama facts

तीर्थ यात्रा के लिए शास्त्रीय निर्देश यह है कि उसे पद यात्रा के रूप में ही किया जाए। यह परंपरा कई जगह निभती दिखाई देती है। गोवर्धन गिरनार आदि पर्वतों की-ब्रजधाम, प्रयाग पंचकोशी आदि क्षेत्रों की-नर्मदा आदि नदियों की परिक्रमा होती है।

इन्हें पैदल ही किया जाता है। जो लोग दूर नहीं जा सकते, वे विशिष्ट पर्वों पर पीपल, बरगद, आंवला, तुलसी आदि की एक खास संख्या में परिक्रमा कर लेते है। देवालयों की प्रदक्षिणा की जाती है। यज्ञ पूर्णाहुति के समय चार परिक्रमाएं करने का विधान है।

इसलिए माना जाता है कि किसी भी पूजा या तीर्थ यात्रा की पूर्णाहुति तब तक नहीं होती है जब तक परिक्रमा नहीं कर लिया जाए। वर्तमान समय में लोग वाहनों के माध्यम से तीर्य यात्रा पूरी करते हैं जबकि तीर्थयात्रा का नियम पैदल चलने से है। इसलिए तीर्थयात्रा के इस नियम के पालन के लिए भी लोग परिक्रमा करते हैं।

पहले धर्म परायण व्यक्ति छोटी-बड़ी मंडलियां बनाकर तीर्थ यात्रा पर निकलते थे। यात्रा के मार्ग और पड़ाव निश्चित थे। उत्तराखंड में चारों धाम, तिरुमलै, विध्यक्षेत्र, नर्मदास गोमती, गोदावरी, इक्कावन शक्तिपीठ और बारह ज्योतिर्लिंग और चौबीस विष्णुतीर्थ जैसे सैंकड़ों स्थान थे, जहां लोग मंडलियां बनाकर जाते थे। यात्रा की रूप रेखा भी मंडलियां बनाती थी।

मार्ग में जो गांव, बस्तियां, झोंपड़े नगले पुरबे आदि मिलते थे, उनमें रुकते, ठहरते, किसी उपयुक्त स्थान पर रात्रि विश्राम करते थे। जहां रुकना वहां धर्म चर्चा करना-लोगों को कथा सुनाना, यह क्रम प्रातः से सायंकाल तक चलता था। रात्रि पड़ाव में भी कथा कीर्तन, सत्संग का क्रम बनता था।

तीर्थ यात्रा का महत्व

reason parikrama facts

तीर्थ स्थानों का महत्व इसलिए है कि वे तीर्थ यात्रा परंपरा को गतिशील रखने में सक्षम हैं। महत्वपूर्ण अनुदानों को वे तीर्थ संचालक ऋषियों से प्राप्त करते है। उन ऋषियों के आरण्यक तीर्थों में चलते हैं। तीर्थों में सामान्य यात्री-नागरिक तो पहुंचते ही थे। धर्म प्रचारक मंडलियों को भी वहां से बहुत कुछ मिलता था।

बड़े तीर्थ बड़े केंद्र थे-उन्हें राजधानियां कह सकते हैं। छोटे तीर्थ जिले तहसील आदि की भूमिका निभाते थे। उनके कार्यक्षेत्र बंटे हुए थे। इन क्षेत्रों को मंडल कहते थे। मंडलेश्वर या मंडलाधीश मंडलों में धर्म चेतना बनाए रहने, बढ़ाते चलने का उत्तरादयित्व संभालते थे। इनके केंद्र संस्थान तीर्थों के नाम से जाने जाते थे।

इन्हीं केंद्रों के माध्यम से देश भर में विश्व भर में धर्म चेतना सुव्यवस्थित रखने का महान कार्य संपादित होता था। इस सूझ-बूझ और सुव्यवस्था को देखते हुए तीर्थ स्थापना करने वाले महान तत्वज्ञानियों की दूरदर्शिता के सम्मुख ही श्रद्धा से प्रत्येक विचार शील का मस्तक झुक जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed