फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ramleela sita haran marich vadh

रामलीलाः ऐसा देवर जिसने चेहरा नहीं सिर्फ भाभी के पांव देखे

Mon, 07 Oct 2013 12:54 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 07 Oct 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
ramleela sita haran marich vadh

आज की रामलीला में भगवान राम के वन गमन के प्रंसंग पर बात करते हैं। भगवान राम के विवाह के बाद राम के जीवन में तीसरी बड़ी घटना है राम का लक्ष्मण और सीता के साथ वन जाना। वन में सीता राम और लक्ष्मण के बीच उस प्रकार रह रही हैं जैसे ब्रह्म और जीव के बीच माया रहती है। लेकिन मारिच की माया के जाल में सीता फंस जाती हैं और राम से स्वर्ग मृग लाने के हठ करती हैं।

विज्ञापन


पढें,साप्ताहिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
विज्ञापन


राम मृग का शिकार करने मृग के पीछे-पीछे भागते हैं अंत में राम के सधे हुए वाण से सोने का मृग घायल हो जाता है और लक्ष्मण को पुकारता है। राम पर आई विपत्ति जानकर सीता लक्ष्मण को वन में जाकर राम की सुध लेने की जिद्द करती हैं। लक्ष्मण को भाभी की आज्ञा पालन करने के लिए वन में जाना पड़ता है लेकिन जाते-जाते लक्ष्मण एक सीमा रेखा बनाकर जाते हैं और भाभी से आग्रह करते हैं कि वह इस रेखा को किसी भी हाल में पार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मण के जाने के बाद रावण साधु के वेष में भिक्षा मांगने आता है। सीता सीमा रेखा में रहकर भिक्षा देने का प्रयास करती है लेकिन रावण सीमा रेखा से निकलकर भिक्षा देने का आग्रह करता है। साधु के रूप में रावण को सीता पहचान नहीं पाती है और सीमा रेखा पार कर जाती है। मौके की ताक में बैठा रावण सीता को पकड़कर अपने पुष्पक विमान में बैठाकर लंका लेकर विदा हो जाता है।

पढ़ें, क्यों जल रही है ज्वला देवी की ज्योति सदियों से


रामायण में सीता का सीमा रेखा पार करना संसार के लिए एक उदाहरण है कि मर्यादा की रेखा का किसी भी हाल में उल्लंघन नहीं करना चाहिए। साधु के रूप में शैतान भी हो सकता है इसलिए साधु के पास भी रहें तो मर्यादा रेखा का ध्यान रखें। वर्तमान समय में यह बात काफी प्रासंगिक भी है क्योंकि बहुत से शैतान इन दिनों साधु का मुखौटा लगाए फिर रहे हैं, इसलिए सावधान रहने की बहुत जरूरत है।

राम और लक्ष्मण जब वापस कुटिया में आते हैं तब सीता को कुटी में नहीं पाकर किसी अनहोनी से आशंकित हो जाते हैं। सीता की तलाश करते हुए एक स्थान पर राम को सीता के कुछ आभूषण मिले। राम ने उन आभूषणों में से कर्णफूल को दिखाकर लक्ष्मण से पूछा कि यह तो सीता के कर्णफूल हैं लेकिन यह घने वन में कैसे आए।

इस पर लक्ष्मण ने कहा कि हे भाईया राम कर्णफूल भाभी के ही हैं यह मैं कैसे बता सकता हूं, मैंने तो कभी भाभी के मुख की ओर देखा ही नहीं। मैं तो सेवक और पुत्र भाव से सदा भाभी के चरणों को देखा है इसलिए मैं सिर्फ उनकी पायल को पहचानता हूं।

लक्ष्मण की इन बातों को सुनकर राम सीता के न होने के कारण दुःखी थे वहीं लक्ष्मण के प्रति अपार प्रेम और आदर भाव से आनंदित हो गए।
अब तक आपने पढ़ा राम कैसे धनुष ताोड़ने में सफल हुए, अगर आप पढ़ नहीं पाए हैं तो क्लिक कीजिए और पढ़िए राम विवाह का प्रसंग
कल के अंक में पढ़ें, रीक्ष और वानर से राम की मित्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed