फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   ram leela lanka kand

रामलीलाः विभीषण का भवन क्यों नहीं जला पाए हनुमान जी

Wed, 09 Oct 2013 03:22 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 09 Oct 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
ram leela lanka kand

भगवान राम की जब वानरों से मित्रता हो गई तक हनुमान जी को सीता की टोह लेने के लिए भेजा गया। सीता की खोज करते हुए हनुमान जी सागर पार करके लंका पहुंच गए। यहां उन्हें सीता के दर्शन हुए। हनुमान जी ने माता सीता से कहा कि वह भगवान राम के दूत हैं और निशानी के तौर पर श्री राम जी की मुद्रिका लाए हैं। माता सीता राम के दूत को देखकर प्रसन्न हो जाती हैं और हनुमान जी से श्री रामचन्द्र जी का हाल पूछती है।

विज्ञापन


हनुमान जी सब हाल कहने के बाद माता सीता से भोजन की आज्ञा मांगते हैं, क्योंकि भूखे-प्यासे सागर पार करने के कारण इनकी अंतरियां कुलबुला रही थी। माता सीता से आज्ञा मिलते ही हनुमान जी अशोक वाटिका में पहले तो खूब फल खाए। इसके बाद वृक्षों को उखाड़-उखाड़ कर फेंकने लगे। हनुमान जी को रोकने के लिए राक्षसों की सेना ने काफी बल लगाया लेकिन घायल होकर सभी को भागना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें, क्या हनुमान जी वास्तव में वानर थे


रावण को जब यह सूचना मिली तब अपने पुत्रों को आदेश दिया कि उत्पाती वानर को दंड दें। हनुमान जी ने रावण के पुत्रों को भी खूब परेशान किया लेकिन मेघनाद के चलाए ब्रह्मास्र का मान रखने के लिए ब्रह्मपाश में बंध गए। मेघनाद हनुमान जी को लेकर रावण के दरबार में पहुंचा। हनुमान जी रावण के सामने श्रीराम जी के बल और पराक्रम का गुणगान करने लगे। क्रोधित होकर रावण ने हनुमान जी की पूंछ में आग लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूंछ में आग लगते ही हनुमान जी ब्रह्मपाश को तोड़कर उड़ चले। हनुमान जी ने पूरी लंका में आग लगा दी। सोने की लंका जलकर राख हो गई लेकिन विभिषण का भवन और आशोक वाटिका को अग्नि छू भी नहीं पाई। माना जाता है कि विभिषण के भवन के द्वार पर तुलसी का पौधा लगा था। भगवान विष्णु का पावन चिन्ह शंख, चक्र और गदा भी बना हुआ था।

पढें, कुंवारे हनुमान का एक बेटा भी था


वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी, शंख, चक्र और गदा यह नकारात्मक उर्जा के प्रभाव से घर की रक्षा करते हैं। लंका दहन के समय हनुमान जी नकारात्मक उर्जा का संचार कर रहे थे। इसलिए हनुमान जी द्वारा लंका दहन करने के बावजूद विभिषण का महल सुरक्षित रह गया। अशोक वाटिका में स्वयं लक्ष्मी स्वरूप सीता जी मौजूद थीं, जिनके आस-पास नकारात्मक उर्जा पहुंच ही नहीं सकती। इसलिए अशोक वाटिका सुरक्षित रह गई।

लंका दहन के बाद हनुमान जी वापस श्री राम के पास लौट आए और भगवान राम ने वानरों की सेना के साथ मिलकर सागर पर सेतु निर्माण का काम शुरू करवाया। लेकिन हनुमान जी लंका से एक ऐसी चीज लेकर आए तो राम जी को और हम सभी को भी खूब पसंद आता है जानना चाहेंगे वह क्या है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed