फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   rakshabandhan mantra katha bali and laxmi story

इस तरह बना था रक्षा बंधन का पवित्र और शक्तिशाली मंत्र

Sun, 10 Aug 2014 07:36 AM IST
Updated Sun, 10 Aug 2014 07:36 AM IST
विज्ञापन
rakshabandhan mantra katha bali and laxmi story
रक्षाबंधन का त्योहार बिना रक्षासूत्र यानी राखी के पूरा नहीं होता। लेकिन आपकी राखी तभी प्रभावशाली बनती है जब आप मंत्रों के साथ रक्षासूत्र अपने भाई या किसी शुभ चिंतक को बांधते हैं।
विज्ञापन


रक्षासूत्र बांधने का मंत्र है -येन बद्धो बली राजा, दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वां प्रतिबध्नामि, रक्षे! मा चल! मा चल!! मंत्र का अर्थ इसकी कथाओं में छुपा है जिसका उल्लेख पुराणों में मिलता है।
विज्ञापन

विष्णु भगवान गए पाताल

rakshabandhan mantra katha bali and laxmi story

वामन पुराण में एक कथा का उल्लेख किया गया है कि भगवान विष्णु ने जब राजा बलि से तीन पग में उनका सब कुछ ले लिया तब राजा बलि ने भगवान विष्णु से एक वरदान मांगा।

वरदान में बलि ने विष्णु भगवान को पाताल में उनके साथ निवास करने का आग्रह किया। भगवान विष्णु को वरदान के कारण पाताल में जाना पड़ा। इससे देवी लक्ष्मी को बड़ी परेशानी हुई।

राखी का मंत्र इस तरह बना

rakshabandhan mantra katha bali and laxmi story

लक्ष्मी जी भगवान विष्णु को वामन से मुक्त करवाने के लिए एक दिन बुजुर्ग महिला का वेष बनाकर पाताल पहुंच गई। देवी लक्ष्मी ने वामन को भाई बना लिया और एक रक्षासूत्र वामन की कलाई में बांध दी। वामन ने जब लक्ष्मी से कुछ मांगने के लिए कहा तो लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को पातल से बैकुंठ जाने के लिए कहा।

बहन की बात रखने के लिए वामन ने भगवान विष्णु को देवी लक्ष्मी के साथ बैकुंठ विदा कर दिया। भगवान विष्णु ने वामन को वरदान दिया कि चतुर्मास की अवधि में वह पाताल में आकर निवास करेंगे। इसके बाद से हर साल चार महीने भगवान विष्णु पाताल में रहते हैं।

इस घटना को स्मरण रखने के लिए ही रक्षासूत्र का मंत्र बना। इस मंत्र का अर्थ है जिस प्रकार राजा बलि ने रक्षासूत्र से बंधकर विचलित हुए बिना अपना सब कुछ दान कर दिया। उसी प्रकार हे रक्षा आज मैं तुम्हें बांधता हूं, तू भी अपने उद्देश्य से विचलित न हो और दृढ़ बना रहे।
पढ़ें, भाई बहन ने नहीं इन पति-पत्नी ने शुरू किया था रक्षाबंधन का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed