Paush Purnima 2023: आज पौष पूर्णिमा के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना रुठ जाएंगी माता लक्ष्मी
Paush Purnima 2023: आज यानी 06 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को पौष पूर्णिमा है। आज पूर्णिमा वाले दिन शुक्रवार भी है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज खास संयोग बन रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Paush Purnima 2023: आज यानी 06 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को पौष पूर्णिमा है। आज पूर्णिमा वाले दिन शुक्रवार भी है। मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज खास संयोग बन रहा है। ऐसे में पूर्णिमा के शुभ योग में देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। उन्हें लाल वस्त्र, चूड़ी आदि चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके अलावा यदि संभव हो तो इस दिन व्रत रखें और शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद पहले देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस दिन कुछ बातों का भी खास ख्याल रखें, क्योंकि इस दिन कुछ कार्यों को वर्जित माना गया है। यदि आप इन कार्यों को करते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि पूर्णिमा के दिन किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए...
Paush Purnima 2023 Date: पौष पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
पौष पूर्णिमा 2023 पर न करें ये काम
- मां लक्ष्मी को साफ सफाई बेहद प्रिय है। देवी लक्ष्मी का वास उन घरों में होता है, जो साफ-सुथरे होते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें की शाम को सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू न लगाएं। रात में झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। आज पूर्णिमा के दिन तो भूल कर भी शाम के बाद झाड़ू लगाने की गलती न करें।
- आज पूर्णिमा के दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, लहसुन, प्याज आदि का सेवन न करें। इससे घर आई लक्ष्मी भी दूर चली जाती हैं।
- आज यानी पूर्णिमा के दिन माता-पिता या फिर बुजुर्गों से वाद विवाद न करें और न उनका अपमान करें। ऐसा करने से चंद्र दोष लगता है।
- आज के दिन यदि घर पर कोई गरीब या असहाय व्यक्ति आए तो उसे खाली हाथ न लौटने दें। उसे अपनी क्षमता अनुसार कुछ न कुछ जरूर दें।
- वैसे तो झूठ कभी भी नहीं बोलना चाहिए, लेकिन आज पूर्णिमा के दिन इस बात का खास ख्याल रखें कि भूल से भी किसी से झूठ न बोलें।
Magh Gupt Navratri 2023: जल्द शुरू होने वाली है गुप्त नवरात्रि, जानिए सही तिथि, महत्व और पूजा-विधि