Magh Gupt Navratri 2023 Dates: आज से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। शक्ति साधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व नवरात्रि को सनातन धर्म में सबसे पवित्र पर्व माना गया है। हिंदू धर्म शास्त्रों में कुल चार नवरात्रि का वर्णन है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। एक गुप्त नवरात्रि माघ और दूसरी आषाढ़ के महीने में पड़ती है। साल 2023 में पहली गुप्त नवरात्रि माघ महीने में आएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दौरान प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि में मां अम्बे के नौ रूपों की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि के दिन घटस्थापना का मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि...
Magh Gupt Navratri 2023: आज से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू, जानिए घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माघ गुप्त नवरात्रि 2023 में कब है?
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है, जो कि नवमी तक चलती है। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी 2023 से हो रही है। वहीं इसका समापन 30 जनवरी 2023 की होगा। इस दौरान मां दुर्गा को उपासक 9 दिन तक गुप्त तरीके से शक्ति साधना करते हैं।
माघ गुप्त नवरात्रि 2023 घटस्थापना मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जनवरी 2023 को रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो रही है। 22 जनवरी को ही रात 10 बजकर 27 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का समापन भी है। ऐसे में घटस्थापना आज यानी 22 जनवरी को ही किया जा रहा है।
Chanakya Niti: भाग्यशाली होते हैं वे लोग जिनके पास होती है ऐसी संतान, पूरा परिवार रहता है खुशहाल
घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 10 बजकर 04 मिनट से सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजे तक
मीन लग्न शुरू - 22 जनवरी 2023, सुबह 10:04
गुप्त नवरात्रि की तिथियां
प्रतिपदा तिथि- घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
द्वितीया तिथि - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तृतीया तिथि - मां चंद्रघंटा की पूजा
चतुर्थी तिथि - मां कूष्मांडा की पूजा
पंचमी तिथि - मां स्कंदमाता की पूजा
षष्ठी तिथि - मां कात्यायनी की पूजा
सप्तमी तिथि - मां कालरात्रि की पूजा
अष्टमी तिथि - मां महागौरी की पूजा
नवमी तिथि - मां सिद्धिदात्री की पूजा
दशमी- नवरात्रि का पारण