फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paush Purnima 2023 Date: पौष पूर्णिमा आज, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Fri, 06 Jan 2023 09:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 06 Jan 2023 09:51 AM IST
विज्ञापन
Paush Purnima 2023 Kab Hai Date Time And Upay To Please Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare
जनवरी में इस दिन है पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : amar ujala

Paush Purnima 2023: हिंदू धर्म में पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है। इस बार पौष माह की पूर्णिमा आज यानी 06 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। ये नए साल 2023 की पहली पूर्णिमा है। पौष पूर्णिमा के दिन व्रत, गंगा स्नान एवं दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, जप और व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मोक्ष मिलता है। पौष पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान के बाद रात्रि के समय में चंद्र देव और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं पौष पूर्णिमा के स्नान दान समय, पूजा विधि और उपाय के बारे में....


 

Makar Sankranti 2023: 14 या 15 जनवरी, नए साल में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और मुहूर्त
Paush Purnima 2023 Kab Hai Date Time And Upay To Please Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare
जनवरी में इस दिन है पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

पौष पूर्णिमा 2023 तिथि
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 6 जनवरी 2023, शुक्रवार, रात्रि 2 बजकर 16 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 7 जनवरी 2023, शनिवार प्रातः 4 बजकर 37 मिनट पर
 

Paush Purnima 2023 Kab Hai Date Time And Upay To Please Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare
जनवरी में इस दिन है पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

पौष पूर्णिमा पूजा विधि

  • पौष पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगा स्नान करें और इसके बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें।
  • फिर लक्ष्मी नारायण की हल्दी, रोली, मौली, पुष्प, फल, मिठाई, पंचामृत, नैवेद्य से पूजा करें।
  • इसके बाद सत्य नारायण की कथा पढ़ें और श्री हरि विष्णु का भजन करें।
  • शाम के वक्त चंद्रमा को दूध में चीनी, चावल मिलाकर अर्घ्य दें।
  • गुड़, तिल, कंबल आदि का दान करें और ब्राह्मणों को भोजन कराएं।
  • सामर्थ के अनुसार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें।
  • आधी रात को माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • मां लक्ष्मी को धूप, दीप और माला चढ़ाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Paush Purnima 2023 Kab Hai Date Time And Upay To Please Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare
जनवरी में इस दिन है पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

06 जनवरी को पूर्णिमा वाले दिन शुक्रवार भी है। ऐसे में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए खास संयोग बन रहा है। ऐसे में पूर्णिमा के शुभ योग में देवी लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। लाल वस्त्र, चूड़ी आदि चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। संभव हो तो इस दिन उपवास रखें और शाम को चंद्रमा उदय होने के बाद पहले देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

Sakat Chauth 2023 Date: साल 2023 में कब है सकट चौथ? जानिए इस व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त


 
विज्ञापन
Paush Purnima 2023 Kab Hai Date Time And Upay To Please Maa Laxmi Ko Kaise Prasan Kare
जनवरी में इस दिन है पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय - फोटो : iStock

पौष पूर्णिमा के दिन शुभ योग में मां लक्ष्मी की प्रतिमा किसी चौड़े बर्तन में रखें और गाय के दूध से अभिषेक करें। इस उपाय से धन प्राप्ति के योग बनते हैं। संभव हो तो ये उपाय सुबह करें और इसके बाद अभिषेक में उपयोग किए गए दूध को पीपल के पेड़ की जड़ में चढ़ा दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed