फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   new year prediction through jayanti

जयंती से जानिए कैसा रहेगा आने वाला साल

Mon, 22 Oct 2012 11:29 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Oct 2012 11:29 AM IST
विज्ञापन
new year prediction through jayanti
मां दुर्गा की नौ
विज्ञापन
विभूतियां हैं, नवरात्र के नौ दिनों में हर दिन मां की अलग-अलग विभूतियों की पूजा होती है। मां दुर्गा अपने नौ रूपों से ज्ञान, विद्या, शक्ति, तंत्र-मंत्र एवं सृष्टि चक्र को संचलित करती है। नवग्रह भी मां के इन्हीं नौ रूपों के अधीन हैं। जिन पर मां की कृपा होती है ग्रहों की स्थिति उनके अनुकूल होती है।

नवरात्र में कलश की स्थापना और जौ बोने परंपरा सदियों से चली आ रही है। शास्त्रों में भी इसका वर्णन मिलता। इसके पीछे यह मान्यता है कि नवरात्र के दौरान किसी प्रकार की विघ्न बाधा नहीं आए। कलश स्थापना और जौ बोने के पीछे एक विश्वास यह भी है कि इससे आने वाला साल कैसा रहेगा पता लग जाता है।

जयंती से भविष्य जानें
कलश स्थापना के दिन कलश पूजा के दौरान कलश के नीचे जयन्ती बोया जाता है। सामान्यतया दो से तीन दिन में जौ से अंकुरित होकर जयन्ती निकल आती है। जयन्ती देर से निकलने पर माना जाता है कि आने वाले साल में काफी परिश्रम करना पड़ेगा। मेहनत का फल विलम्ब से प्राप्त होगा। जयन्ती का रंग लाल होने पर माना जाता है कि रोग एवं शत्रुओं के कारण कष्ट हो सकता है।

जयंती का रंग अगर नीचे पीला और ऊपर हरा हो तो साल की शुरूआत अच्छी नहीं होगी लेकिन बाद में सब कुशल मंगल होगा। इसके विपरीत जयन्ती नीचे हरा और ऊपर पीला हो तो साल की शुरूआत अच्छी होगी लेकिन बाद में तकलीफ हो सकती है। जयन्ती पुष्ट और हरा या श्वेत रंग का होने पर साल उत्तम होगा ऐसा माना जाता है।

संकट से मुक्ति के उपाय
पं.विनोद त्यागी कहते हैं कि जयन्ती यदि अशुभ फल का संकेत देती है तो मां से संकट दूर करने की प्रार्थना करें और दशवीं तिथि को नवग्रह के नाम से 108 बार हवन करें फिर मां के बीज मंत्र 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे नमः स्वाहा से 1008 बार हवन करें। हवन के पश्चात मां की आरती करें और हवन से प्राप्त भभूत से नित्य तिलक करें।

रोग की भविष्यवाणी होने पर प्रतिदिन 'रोगान शेषान पहंसि तुष्टा रूष्टा तु कामान्सकलान भीष्टान्॥ त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्याश्रयतां प्रयांति॥ इस मंत्र का जप करें। अगर इन सब के लिए समय नहीं हो तो नित्य कवच, कीलक, अर्गला और सिद्घ कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने से भी नवग्रह अनुकूल रहते हैं और व्यक्ति कष्ट से पार होने में सफल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed