फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   navratri 2020 maha navmi mata sidhdatri puja vidhi and aarti

Navratri 2020: इस आरती से करें सिद्धिदात्री की उपासना, मिलेंगी सभी तरह की सिद्धियां

Sat, 24 Oct 2020 02:37 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 24 Oct 2020 02:37 PM IST
सार

  • नवरात्रि के नवें दिन यानी आखिरी दिन माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाले देवी हैं।  

विज्ञापन
navratri 2020 maha navmi mata sidhdatri puja vidhi and aarti
 मां सिद्धिदात्री की आरती

विस्तार

नवरात्रि के नवें दिन यानी आखिरी दिन माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाले देवी हैं।  नवरात्रि के नवमी तिथि पर सभी प्रकार की सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए इनकी उपासना की जाती हैं। 25 अक्तूबर, रविवार को नवमी तिथि है। इसमें सिद्धिदात्री की उपासना के बाद नवरात्रि का समापन होता है। देवी सिद्धिदात्री सिंह की सवारी करती हैं। यह कमल के फूल पर आसीन रहती हैं। इन्हें शिवजी का आधा शरीर प्राप्त हुआ था। इसी कारण शिव अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए। इसके अलावा इनके इस रूप को मां सरस्वती का भी स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि का आखिरी दिन होने के कारण नवमी तिथि पर विशेष हवन किया जाता है। यह माता के स्वरूप की पूजा करने का अंतिम दिन होता है। ऐसे में  सिद्धिदात्री माता की आरती का विशेष महत्व होता है।

विज्ञापन

 मां सिद्धिदात्री की आरती
कठिन काम सिद्ध करती हो तुम। जभी हाथ सेवक के सिर धरती हो तुम।
तेरी पूजा में तो ना कोई विधि है। तू जगदंबे दाती तू सर्व सिद्धि है।।

रविवार को तेरा सुमिरन करे जो। तेरी मूर्ति को ही मन में धरे जो।
तू सब काज उसके करती है पूरे। कभी काम उसके रहे ना अधूरे।।

तुम्हारी दया और तुम्हारी यह माया। रखे जिसके सिर पर मैया अपनी छाया।
सर्व सिद्धि दाती वह है भाग्यशाली। जो है तेरे दर का ही अंबे सवाली।।

हिमाचल है पर्वत जहां वास तेरा। महा नंदा मंदिर में है वास तेरा।
मुझे आसरा है तुम्हारा ही माता। भक्ति है सवाली तू जिसकी दाता।।

Durga Navmi 2020: जानिए महानवमी का शुभ मुहूर्त, महत्व और मां सिद्धिदात्री की कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed