फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Navratri 2017: It is special this time Navratri

नवरात्रि 2017: एक एेसा संयोग, जिसने खास बना दी है ये नवरात्रि

Tue, 19 Sep 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Sep 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2017: It is special this time Navratri
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक

Navaratri 2017: कई वर्षों के बाद इस बार पूर्ण नवरात्रि का संयोग बन रहा है यानी एक दिन एक ही तिथि पड़ रही है। पिछले कई साल से ऐसा होता आ रहा था कि दोपहर तक एक तिथि होती थी, तो दोपहर बाद दूसरी तिथि शुरू हो जाती थी।

विज्ञापन


इस नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक किसी भी दिन दो तिथि नहीं पड़ने से हर दिन अलग-अलग देवियों की पूजा की जा सकेगी। 21 सितंबर से शुरू होने वाला नवरात्रि पर्व महासंयोग लेकर आ रहा है। मां जगदंबा पालकी में बैठकर आएंगी और पालकी में ही बैठकर वापस जाएंगी। यह संयोग शुभ फलदायी साबित होगा।

विज्ञापन

पं.राजकुमार चतुर्वेदी के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन माता का आगमन जनजीवन के लिए हर प्रकार की सिद्धि देने वाला है। गुरुवार को हस्त नक्षत्र में घट स्थापना के साथ शक्ति उपासना का पर्वकाल शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिनों तक विशेष योग

Navratri 2017: It is special this time Navratri

पं.राजकुमार चतुर्वेदी के अनुसार गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में यदि देवी आराधना का पर्व शुरू हो, तो यह देवी कृपा और इष्ट साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है।

21 सितंबर प्रतिपदा, घटस्थापना हस्त नक्षत्र योग, 22 सितंबर द्वितीया, रवियोग, 23 सितंबर तृतीया, रवियोग, सर्वार्थसिद्घि,24 सितंबर चतुर्थी, रवियोग, 25 सितंबर पंचमी, रवियोग, सर्वार्थसिद्घि,26 सितंबर षष्ठी, रवियोग,27 सितंबर सप्तमी, रवियोग, 28 सितंबर दुर्गाअष्टमी महापूजा, 29 सितंबर महानवमी रवियोग, 30 सितंबर विजयादशमी, रवियोग व सर्वार्थसिद्घि योग।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed