फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Mars transit in Aries these 4 signs people to get hurdles during Mars transit

मेष राशि में आ रहे हैं मंगल देव, इन चार राशिवालों की बढ़ेंगी परेशानियां, हो जाएं सावधान

Tue, 22 Dec 2020 03:17 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 22 Dec 2020 03:17 PM IST
विज्ञापन
Mars transit in Aries these 4 signs people to get hurdles during Mars transit
मंगल ग्रह का मेष राशि में गोचर 2020 - फोटो : अमर उजाला

मंगल देव 24 दिसंबर को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश करने जा रहे हैं। मेष राशि में मंगल देव अगले साल 22 फरवरी तक स्थित रहेंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के और मकर राशि में उच्च के माने जाते हैं। मेष राशि में मंगल का गोचर जहां कुछ राशियों के लिए बेहद रहेगा, तो कुछ राशियों के लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। मंगल देव का यह राशि परिवर्तन चार राशि के जातकों के लिए अशुभ फलकारी हो सकता है। इस दौरान इन चार राशि वालों को अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। ये चार राशियां इस प्रकार हैं-

विज्ञापन

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 | मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
विज्ञापन

 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 | तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 
विज्ञापन
विज्ञापन


धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

Mars transit in Aries these 4 signs people to get hurdles during Mars transit
rashi
वृषभ राशि वाले लड़ाई-झगड़े से रहें दूर

मंगल का गोचर आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस अवधि में आपको लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की सलाह दी जाती है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से बचें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें।

Mars transit in Aries these 4 signs people to get hurdles during Mars transit
rashi
कन्या राशि वावे कार्यक्षेत्र में हो सकते हैं षड्यंत्र का शिकार

मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभफलकारी नहीं होगा। इस अवधि में आपको अपने कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों से भी दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।

Mars transit in Aries these 4 signs people to get hurdles during Mars transit
rashi
तुला राशि वालों के परिवार में हो सकती है अनबन 

मंगल का राशि परिवर्तन आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस अवधि में पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक अशांति रह सकती है। दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। विवादित मामले आपस में ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा। विवाह संबंधी मामलों में थोड़ा विलंब हो सकता है। 

Mars transit in Aries these 4 signs people to get hurdles during Mars transit
rashi
मीन राशि राशि वालों की राह में आएंगी परेशानियां
मंगल ग्रह का यह गोचर आपके लिए कई प्रकार की परेशानियां पैदा कर सकता है। इस अवधि में आपके परिवार में किसी विवाद को लेकर अनबन हो सकती है। इस अवधि में लड़ाई-झगड़े से दूर रहें तो बेहतर है। कोर्ट-कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed