फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Margashirsha Purnima 2020 know the significance of Margashirsha Purnima

Margashirsha Purnima 2020: क्यों खास है मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि, जानें महत्व

Mon, 28 Dec 2020 07:01 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 28 Dec 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Margashirsha Purnima 2020 know the significance of Margashirsha Purnima
अगहन पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला

मार्गशीर्ष (अगहन) मास की पूर्णिमा 30 दिसंबर 2020 दिन बुधवार को पड़ रही है। हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण रूप में होता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा को भगवान दत्तात्रेय जयंती की जयंती भी मनाई जाती है। इसलिए इस तिथि का महत्व और भी बढ़ जाता है। जानते हैं पूर्णिमा तिथि का महत्व, समय और पूजा विधि।

विज्ञापन

Margashirsha Purnima 2020 know the significance of Margashirsha Purnima
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2020 - फोटो : अमर उजाला
मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2020 शुभ मुहूर्त 
पूर्णिमा तिथि आरम्भ- 29 दिसंबर 2020 को 07 बजकर 55 मिनट से 
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 30 दिसंबर 2020 को 08 बजकर 59 मिनट पर
विज्ञापन
विज्ञापन

Margashirsha Purnima 2020 know the significance of Margashirsha Purnima
पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि  - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा व्रत और पूजा विधि 
  • पूर्णिमा को प्रातःकाल उठकर स्नानादि करने के पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • भगवान विष्णु का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें।
  • ऊँ नमोः नारायण का उच्चारण करते हुए भगवान विष्णु का आवाह्न करें।
  • भगवान को गंध पुष्प आदि अर्पित करें और दीपक प्रज्वलित करें।
  • पूजा स्थल पर वेदी बनाकर उसमें सामाग्री की आहुति दें।
  • रात में चंद्रमा की पूजा करें अर्घ्य देने के पश्चात व्रत का पारण करें।
  • प्रातः उठकर पूजा करने के बाद ब्राह्मण को दान दक्षिणा दें।
विज्ञापन

Margashirsha Purnima 2020 know the significance of Margashirsha Purnima
पूर्णिमा तिथि का महत्व - फोटो : अमर उजाला
पूर्णिमा तिथि का महत्व

मार्गशीष की पूर्णिमा तिथि पर स्नान और  दान करने से अन्य पूर्णिमा तिथियों की तुलना में 32 गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर तुलसी की जड़ की रज से पवित्र नदी, सरोवर में स्नान करने से भगवान श्री हरि विष्णु की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा व कथा करवाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सत्यनारायण की कथा परम फलदायी बताई गई है। पूर्णिमा तिथि के दिन शिव जी और चंद्रमा की पूजा करने का भी विशेष महत्व होता है।

Margashirsha Purnima 2020 know the significance of Margashirsha Purnima
ज्योतिष शास्त्र में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व - फोटो : Pixabay
ज्योतिष शास्त्र में मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व

ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि बेहद महत्वपूर्ण तिथि है। इस दिन सूर्य और चंद्रमा ठीक आमने-सामने होते हैं। इसी दिन चंद्रमा का प्रभाव मनुष्य पर सबसे अधिक होता है। शास्त्रों में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है। इसलिए इस दिन व्यक्ति को चंद्र ग्रह की शांति के उपाय करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed