फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   maharashtra ganesh puja

गणेश पूजा और उत्सव के बारे में जानिए कुछ खास बातें

Sat, 06 Sep 2014 02:58 PM IST
रामस्वरूप शास्त्री
रामस्वरूप शास्त्री Updated Sat, 06 Sep 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
maharashtra ganesh puja

भगवान गणेश जी पिछले एक हफ्ते से पृथ्वी पर मौजूद हैं और लोग गणपति को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा अर्चना कर रहे हैं। बस एक दिन बाद यानी 8 तारीख को गणेश जी अपने लोक लौट जाएंगे और गणपति के भक्त अगले एक साल तक इनके वापस आने की प्रतीक्षा करेंगे। ऐसा माना जाता है कि जिस रुप में आज गणेश उत्सव मनाया जाता है उसकी शुरुआत करने वाले लोकमान्य तिलक हैं।

विज्ञापन


पढ़ें,लव एस्ट्रोलॉजीः प्यार में आज इन्हें उठाना पड़ेगा जोखिम

विज्ञापन

इन्होंने गणपति को पूजा-पाठ और कर्मकांड से बाहर निकाल कर राष्ट्रीय एकता और जागरण का प्रतीक बना दिया। हालांकि यह उत्सव पहले से प्रचलित था पर 1893 में तिलक ने सभी धर्मो व संप्रदाय के लोगों को एकजुट कर, अन्याय के खिलाफ उठाने और सामाजिक सास्कृतिक जागृति लाने का एक बड़ा जरिया बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्सव में सभी धर्मों के लोगों की भागीदारी होती है। दस दिन के उत्सव में आखिरी दिन अनंत चतुर्दशी (इस बार 8 सितंबर) को मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। गणपति की विदाई का उत्सव गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष से संपन्न होता है।

पढ़ें,भगवान को अक्षत यानी चावल क्यो अर्पित किया जाता है?

गणेशजी के जन्म को लेकर अनेक मत हैं लेकिन वह तिथि चतुर्थी ही थी, इस पर कोई विवाद नहीं है। दस दिन के उत्सव में अंनत चतुर्दशी का दिन समापन के लिए विख्यात है। चूंकि मौजूदा रूप में उत्सव का प्रचलन महाराष्ट्र लोकमान्य तिलक द्वारा हुआ, इसलिए लोकप्रियता का केंद्र भी यही इलाका है। हालांकि अब देश भर में इसे मनाया जा रहा है।
पढ़ें,रहस्यमयी मंदिर, दर्शन के लिए मजबूत कलेजा चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed