फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   mahabharat story of draupadi

पांच पति फिर भी द्रौपदी पर थी इन पांच पुरुषों की कुदृष्टि

Mon, 16 Mar 2015 04:20 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
mahabharat story of draupadi

महाभारत में मौजूद कथा के अनुसार पांडव पांच भाई थे। पांचों भाइयों की एक पत्नी थी जिसका नाम था द्रौपदी। द्रौपदी के जन्म के विषय में कथा है कि इनका जन्म अग्नि से हुआ था।

विज्ञापन


प्रौपदी वीर और गुणी स्त्री होने के साथ ही अत्यंत रूपवान थी। इसलिए जब इनके पिता द्रुपद ने द्रौपदी की शादी के लिए स्वयंवर का आयोजन किया तब भारतवर्ष के सभी राजे-राजकुमार विवाह की अभिलाषा मन में लिए पांचांल पहुंच गए।
विज्ञापन


पांडु पुत्र अर्जुन ने द्रौपदी का स्वयंवर जीता और कुंती के कहने पर द्रौपदी को पांचों पाण्डवों से विवाह करना पड़ा। द्रौपदी के पांचों पति वीर और अजेय थे। इसके बावजूद भी पांच लोग ऐसे थे जिनकी द्रौपदी पर कुदृष्टि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्योधन के जीजा की थी द्रौपदी पर नजर

mahabharat story of draupadi

दुर्योधन की एक बहन थी दुशाला। इसका विवाह जयद्रथ के साथ हुआ था। यह द्रौपदी के रूप पर आसक्त था और उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता था।

जुए में सबकुछ हार जाने के बाद जब पाण्डव वन में दिन काट रहे थे, उस दौरान एक दिन जयद्रथ की दृष्टि द्रौपदी पर पड़ी। द्रौपदी उस समय अकेली थी। मौका देखकर जयद्रथ ने द्रौपदी का हरण कर लिया और अपने राज्य की ओर चल पड़ा।

लेकिन पाण्डवों को जयद्रथ के कुकर्म का पता लग गया और द्रौपदी को लेकर भागने का प्रयास असफल हो गया।

अज्ञातवाश के समय इसने किया द्रौपदी से दुराचार, मारा गया

mahabharat story of draupadi
अज्ञातवास के दौरान पाण्डवों ने राजा विराट के यहां शरण ली थी। राजा विराट का साला था कीचक। कीचक काफी बलवान था।


कीचक ने जब द्रौपदी को देखा तो काम पीड़ित हो गया। द्रौपदी को जब कीचक की नियत का पता चला तो उसे पाण्डवों को कीचक के बारे में बताया।

एक रात भीम द्रौपदी के वस्त्र पहनकर कीचक कमरे में गया। कीचक ने द्रौपदी समझकर जैसे ही घुंघट उठाया भीम ने उस पर हमला कर दिया और उसका वध कर दिया।

इसने की द्रौपदी को निर्वस्त्र करने का प्रयास

mahabharat story of draupadi

कौरवों ने पाण्डवों को जुआ खेलने का आमंत्रण दिया और पाण्डवों को क्षत्रिय धर्म निभाने के लिए इस आमंत्रण को स्वीकार करना पड़ा।

कौरवों ने छल से पाण्डवों को जुए में हरा दिया। जुए की बाजी में पाण्डव द्रौपदी को भी हार गए। भरी सभा में दुर्योधन के छोटे भाई दुश्शासन ने द्रौपदी का अपमान किया।

इसने दुर्योधन के कहने पर द्रौपदी का वस्त्र हरण करने का प्रयास किया। लेकिन भगवान श्री कृष्ण की कृपा से द्रौपदी की लाज बच गयी और द्रौपदी का वस्त्र हरण नहीं हो सका।

जब कर्ण ने किया द्रौपदी का अपमान

mahabharat story of draupadi

दुर्योधन का मित्र और अंगराज कर्ण की भी द्रौपदी पर दृषि थी। जिस समय द्रौपदी का स्वयंवर हुआ था उस समय कर्ण भी द्रौपदी से विवाह की इच्छा से पांचाल आया था।

जब कर्ण विवाह की शर्त पूरी करने के लिए आगे बढ़ा तो क्षत्रिय नहीं होने के कारण उसे स्वयंवर में भाग लेने से रोक दिया गया।

इससे आहत हुए कर्ण ने उस समय द्रौपदी का उपमान किया जब द्रौपदी को जुए में हारने के बाद सभा में लाया गया था। कर्ण ने द्रौपदी से कहा था जो स्त्री पांच पतियों के साथ रहती है उसका मान क्या और अपमान क्या।

महाभारत का खलनायक की थी द्रौपदी पर कुदृष्टि

mahabharat story of draupadi

महाभारत का खलनायक दुर्योधन को माना जाता है। दुर्योधन ने जुए बाजी हार जाने के बाद द्रौपदी को भरी सभा में बालों को खींचकर लाने का आदेश दिया था।

इसी ने द्रौपदी को निर्वस्त्र करने की भी आज्ञा दी थी। द्रौपदी को सभा में लाए जाने के बाद दुर्योधन ने अपनी जंघा पीटकर द्रौपदी को उस पर बैठाने की बात की थी।

इसी कारण से भीम ने दुर्योधन की जंघा तोड़ने की प्रतीज्ञा की थी। महाभारत युद्घ के समाप्त होने पर भीम ने अपनी इस प्रतिज्ञा को पूरा किया।

द्रौपदी के बारे में यह पांच बातें ऐसी हैं जो आप नहीं जानते होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed