{"_id":"93ccdf11bb5948c946303206091eef07","slug":"mahabharat-story-draupadi-prebirth-bhavishya-puran","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारानी नहीं पूर्व जन्म में कुछ और ही थी महारानी द्रौपदी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
महारानी नहीं पूर्व जन्म में कुछ और ही थी महारानी द्रौपदी
टीम डिजिटल
Updated Thu, 30 Jan 2014 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी अमीर आदमी को देखकर यह नहीं कह सकते कि यह अगले जन्म में भी अमीर होगा। इस तरह अगर कोई आज गरीब है तो अगले जन्म में भी गरीब ही पैदा होगा। इसलिए न गरीबी से उदास होना चाहिए और न अमीरी का अहंकार करना चाहिए।
विज्ञापन
भविष्य पुराण में पाण्डवों की महारानी द्रौपदी की जो कथा है उसके अनुसार तो यही बात सबित होती है कि एक गरीब आदमी भी अगले जन्म में धनवान पैदा हो सकता है। क्योंकि भविष्य पुराण में बताया गया है कि पाण्डवों की महारानी द्रौपदी पूर्व जन्म में एक गरीब ब्राह्मणी थी।
विज्ञापन
पढ़ें,सुबह उठकर यह काम भूलकर भी नहीं करें दिन भर परेशान रहेंगे
विज्ञापन
वन में रहकर यह किसी तरह अपना गुजारा किया करती थी। लेकिन अपने एक पुण्य के कारण यह अगले जन्म में पाण्डवों की महारानी बनी।
भविष्य पुराण में बताया गया है कि युधिष्ठिर जब जुआ में सबकुछ हार कर वन में जा रहे थे उस समय मैत्रेय ऋषि ने अपने दिव्य दृष्टि से इस बात को जाना था।
पढ़ें, फरवरी महीने का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे
मैत्रेय ने बताया कि पूर्व जन्म में द्रौपदी ने ऐसे पुण्य किए हैं जिससे यह जहां भी रहेगी वहां अन्नपूर्णा की तरह इनका भंडार भरा रहेगा। इसलिए वन में रहते हुए आप कभी भी भोजन और अन्न की चिंता न करें।