फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   february month rashiphal 2014

फरवरी महीने का राशिफल, जानें क्या कहते हैं सितारे

Thu, 30 Jan 2014 10:54 AM IST
Updated Thu, 30 Jan 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
february month rashiphal 2014

इस माह के प्रारंभ में आप के कार्य पूर्ण होंगे। थोड़ी सी भाग दौड़ रहेगी। आप अपने बुजुर्गों की सलाह ज़रूर लें। जल्दबाज़ी से बचें। आप की जल्दबाज़ी व उग्रता विवाह संबंधों को प्रभावित करेगी।

विज्ञापन


गणेश जी आप को निजी व पेशेवर जीवन दोनों में इस समय धैर्य व संयम रखने की सलाह देते हैं। वाहन दुर्घटना की संभावना है, वाहन चलाते समय ध्यान रखें। छात्रों व अध्ययनकर्ताओं के लिए समय उचित व अनुकूल है।
विज्ञापन


अध्ययन व पढ़ने की तरफ ध्यान अधिक लगेगा। माह के दूसरे हिस्से में खर्च बढ़ने की संभावना है। आध्यात्मिक व सामाजिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है।

छात्र वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। किसी भी वाद विवाद, अदालती व कानूनी मामले में सलाह न लें। शत्रुओं से सावधान रहें। इस समय आप लोगों के साथ बातचीत करने का अधिक से अधिक प्रयास करेंगे एवं कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ganeshspeakslogo

वृषभ : माह मध्य में शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।

february month rashiphal 2014

माह प्रारंभ में आप शक्ति व स्फूर्ति से भरे होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई फैसला न करें। मन में चंचलता रहेगी। आप के शेयर बाजार, लॉटरी व सट्टा बाज़ार से जुड़े निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। इस समय ग्रहों का प्रभाव अच्छा भी और बुरा भी रहेगा।

चोट लगने व झगड़ा होने की संभावना है। मेहनत के बाद भी फल अपेक्षाकृत न होंगे। खर्च की संभावना है। माह मध्य में शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा।

गणेश जी को लगता है कि इस समय यात्रा, संतान, धार्मिक समारोह, आध्यात्मिक कार्य, जनसेवा, नये व्यक्तियों से मुलाकात, नये आयोजन होने की संभावना है।

आप को व्यापार-व्यवसाय, नौकरी में सरलता और सफलता मिलेगी। सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा। सरकार या सरकारी काम से जुड़े लोगों को लाभ मिलेंगे। माह के अंतिम चरण में थोड़ा मानसिक उद्वेग रहेगा। धन आएगा और जाएगा।
ganeshspeakslogo

मिथुन : कार्य में सफलता मिलेगी।

february month rashiphal 2014

गणेश जी के अनुसार वित्तीय मामलों में प्रगति की संभावना है। ग्रहों की चाल आप के पक्ष में रहेगी। ज़मीन संबंधित कार्य उच्च स्तर पर रहेंगे। थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत भी है।

विचारशक्ति एवं कल्पनाशक्ति बढ़ने की संभावना है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्य में सफलता मिलेगी। लोग आपसे प्रभावित होंगे। सामाजिक और व्यावहारिक कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे।

विदेश सम्बंधित कार्य पूरे होंगे। धीरे-धीरे आप को वित्तीय ज़रूरतें पूरी होती हुई दिखेंगी। समय व्यतित होने के साथ चंद्र-गुरु की युति और शुक्र के सामने से परिभ्रमण आपको योग एवं भोग दोनों की प्राप्ति करा सकता है।

छात्र वर्ग को नये प्रोजेक्ट वर्क या असाइनमेंट की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। माह के अंतिम चरण में जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। विपरीत लिंगी आकर्षण बढ़ेगा। परिवार के साथ आप घूमने-फिरने जाएंगे, मौजमस्ती एवं अच्छी खरीदारी की संभावना है।
ganeshspeakslogo

कर्क : मन में बेचैनी रहने की संभावना है।

february month rashiphal 2014

गणेशजी के अनुसार इस माह आप के लिए थोड़ा सा कठिन समय है। सलाह है कि वाहन धीरे चलाएं। ज़मीन दलाली, रिअल एस्टेट या कैमिकल के व्यवसाय से सम्बंधित जातक बड़े निर्णय न लें।

सरकारी कामकाजों से बचें। इस माह में शुरूआती दौर में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या भी हो सकती है। अज्ञात भय परेशान करेगा या अंदर से घबराहट होगी लेकिन चिन्ता न करें क्योंकि यह समस्या कम समय के लिए है।

माह के अगले पखवाड़े में वित्तीय लाभ, भाग्य का सहयोग, भाई-बहन से संबंध सुधरेंगे तथा कार्य में वेग की संभावना है, परंतु इन सभी के बीच मन में बेचैनी रहने की संभावना भी है।

निराशा, रुकावटें और छोटे-मोटे झगड़े भी हो सकते हैं। माह अंत में वित्त, टैक्स, नया वित्तीय प्रवाह, वृद्धि-विकास, प्रेम यह सब कुछ मुख्य स्थान में रहेगा।

ganeshspeakslogo

सिंह: निवेश के लिए उत्तम समय है।

february month rashiphal 2014

गणेश जी के अनुसार ज़मीन से जुड़े कार्यों में लगे जातकों के लिए यह महीना विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है, हालांकि उसका अच्छा या बुरा परिणाम जन्म के ग्रहों पर निर्भर करता है।

मंगल के राशि परिवर्तन के कारण थोड़ा सा सावधान रहने की ज़रूरत है। मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश के लिए उत्तम समय है। छात्र वर्ग गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं, जिस से रुकावटें दूर होंगी।

माह के मध्य में आत्मविश्वास में थोड़ी कमी आ सकती है व महत्वपूर्ण फैसले अटक सकते हैं, लेकिन कुछ समय बाद आप हर कार्य को पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो सफलता भी प्राप्त होगी।

परिवार के साथ सामाजिक मिलन समारंभ या बाहर जाना हो सकता है। प्रतिस्पर्धियों पर जीत मिलेगी। पारिवारिक मान-सम्मान मिलने की पूरी संभावना है। तन-मन का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दाम्पंत्यजीवन में वैचारिक मनमुटाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
ganeshspeakslogo

कन्या : जीवनसाथी की खोज में सफलता मिलेगी।

february month rashiphal 2014

इस माह आप को भूतकाल में की मेहनत का फल मिलेगा। ज़मीन सम्बंधित व्यवसाय या नौकरी से जुड़े जातकों के लिए महत्वपूर्ण समय कह सकते हैं।

गणेश जी आप को इस समय में खास कर मंगल की पूजा करने की सलाह देते हैं। विदेश गमन के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। प्रवास, संतान, धार्मिक आयोजन, आध्यात्मिक कार्य, जनसेवा, नयी मुलाकात, नए आयोजन यह सब कुछ इस समय में होगा ऐसे संकेत गणेश जी देख रहे हैं।

मित्रों, स्वजनों से उपहार मिलेगा। अविवाहित युवक-युवतियों को जीवनसाथी की खोज में सफलता मिलेगी। व्यवसायियों को व्यवसाय में विस्तार के बारे में नये विचार आएँगे और वसूली के पैसे भी प्राप्त होने की संभावना है।

माह के अगले पखवाड़े में शरीर की अस्वस्थता की संभावना है। खास कर आँख सम्बंधित शिकायत हो सकती है। अनावश्यक चर्चा या दलीलों,  कोर्ट-कचहरी से दूर रहें। भावनाओं में बहकर फैसला न लें।
ganeshspeakslogo

तुला : माता और स्त्री सम्बंधित मामले में चिंता रहेगी।

february month rashiphal 2014

गणेश जी के अनुसार इस माह आप को मंगल की पूजा-आराधना करनी चाहिए। इस समय आप उग्र स्वभाव के हो सकते हैं। जल्दबाज़ी में किसी भी तरह का निर्णय न लें। शत्रु, व्यवसायी प्रतिस्पर्धी या नौकरी में प्रतिस्पर्धी सिर उठाएंगे।

शुरूआत के समय में आप में कलात्मकता, सृजनात्मकता अधिक देखने को मिलेगी। विचारों में नयापन होगा। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। ज़मीन जायदाद के कागज़ात बना सकते हैं। ईश्वर में आपकी आस्था बढ़ेगी।

अविवाहितों के लिए विवाह के योग हैं। कम दूरी की यात्रा होगी। शुभ या धार्मिक प्रसंग में यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। उच्च अभ्यास करने वाले जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

आप अति संवेदनशील न बनें। किसी भी मामले को स्पष्ट रख कर गलतफहमी को टालें। कानूनी मामले में निर्णय सोच-समझकर लें। माह अंत में माता और स्त्री सम्बंधित मामले में चिंता रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
ganeshspeakslogo

वृश्चिक : लोन लेकर कारोबार शुरू न करें।

february month rashiphal 2014

गणेश जी के अनुसार इस माह आपको मंगल की पूजा करनी चाहिए। आप नौकरी में बोरियत महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ घूमना फिरना हो सकता है। व्यापार और साझेदारी से लाभ होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुरूआती समय के बाद आने वाले समय को गणेश जी शांतिपूर्वक व्यतीत करने की सलाह देते हैं। इस समय आप क्रोधित हो सकते हैं। लोन लेकर कारोबार शुरू न करें।

सलाह है कि ज़मीन, मकान, अचल संपत्ति से संबंधित व्यक्ति सरकारी कागज़ातों को ठीक से पढ़ने के बाद ही किसी ठोस नतीजे पर पहुंचे। हो सके तो वाहन ध्यान से चलाएं क्योंकि दुर्घटना की संभावना दिखायी पड़ती है। आप काम का बोझ बढ़ने से धीरे धीरे थकावट महसूस करेंगे।

इसके अलावा आप सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों व अन्य चैट एप्लीकेशन्स के ज़रिये कम्युनिकेशन को विस्तार देंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य हो सके तो टाल दें, अथवा उन को सावधानीपूर्वक करें।
ganeshspeakslogo

धनु : कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता और वर्चस्व बढ़ेगा।

february month rashiphal 2014

इस माह आप भूमि संबंधित कार्यों में व्यस्त रहने की संभावना है। मंगल की पूजा करना अति आवश्यक है। ज़मीन, निर्माण कार्य, खेती, मशीनरी जैसे व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

स्वभाव में उग्रता के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। आपके विचारों में तेजी से परिवर्तन आएँगे व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में तकलीफ हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह है। ऑपरेशन को टलें।

लंबी यात्रा की संभावना है। शत्रुओं के हमलें की आशंका होने से किसी भी कार्य में गैरज़िम्मेदारी न रखें। व्यवसाय में आपत्ति नही आएगी परंतु कम्युनिकेशन गैप न रहे इस बात को ध्यान में रखें।

कार्यक्षेत्र में आपकी महत्ता और वर्चस्व बढ़ेगा परंतु अहंकार पर अंकुश नहीं रखेंगे तो दूसरों की नज़र में आप कठोर साबित होंगे। माह के अंतिम चरण में दुर्घटना से बचें। अनावश्यक खर्च करने से वित्तीय बजट बिगड़ सकता है।
ganeshspeakslogo

मकर : सफलता मिलने से अहंकार बढ़ सकता है।

february month rashiphal 2014

इस माह आपके सितारे पूरी तरह बुलंद हैं एवं समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप को मंगल की पूजा-आराधना करनी आवश्यक है। कानूनी एवं सरकारी कामकाज में आप को सफलता मिल सकती है।

छोटी यात्रा का योग है। आप बौद्धिक चर्चाओं में हिस्सा लेंगे एवं उसमें आप को सफलता भी मिलेगी। यह सब कुछ आप को मेहनत करने से प्राप्त होगा इसलिए मेहनत करते रहें। सफलता मिलने से अहंकार बढ़ सकता है।

ऐसे समय में आप बोली और बर्ताव पर अंकुश रख कर अपना कार्य पूरा करेंगे तो लाभदायी साबित होगा। संतान और कर्म के मामले में आपके विदेश संबंधित कार्य पूरे होंगे।

उसमें आपको खर्च करने की तैयारी रखनी पड़ेगी। गणेश जी की सलाह है कि शेयर बाज़ार आदि में आंख मूंदकर निवेश न करें। आप को समाज में मान सम्मान मिलने की संभावना है।
ganeshspeakslogo

कुंभ : वाहन के लिए खर्च करना पड़ सकता है।

february month rashiphal 2014

इस माह में आप को वैवाहिक जीवन में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप थोड़ा सा समझौतावादी रवैया अपनाकर चलें। अनावश्यक चर्चा में न उतरें। हो सके तो मंगल की पूजा करें, ताकि मंगल के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिल सके।

महिला जातक वाणी पर ध्यान रखें। यात्रा रद्द करना अच्छा है। संतान से सबंधित थोड़ी परेशानी आ सकती है। अचानक खर्च के लिए तैयार रहें। बार बार सोच में परिवर्तन आने से आप का ध्यान काम में एकाग्र नहीं होगा और अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।

वाहन के लिए खर्च करना पड़ सकता है। गलत संगत में पड़ सकते हैं। मौज मस्ती और आनंद प्रमोद में आपके पैसे बरबाद होंगे। साझेदारी से सम्बंधित महत्वपूर्ण निर्णय इस समय में टाल दें।

आयात-निर्यात के काम में विस्तार की संभावना है। व्यवसाय से सम्बंधित विदेशगमन की योजना पूरी होगी एवं अहंकार से बचें।
ganeshspeakslogo

मीन : आय-व्यय का पलड़ा संतुलित रहेगा।

february month rashiphal 2014

गणेश जी के अनुसार इस माह का पहला पखवाड़ा आप के लिए अच्छा रहेगा और दूसरे पखवाड़े में आपको थोड़ा सावधान रहने की सलाह है। आपको मंगल की पूजा करनी चाहिए, इससे आप मंगल के बुरे प्रभाव से छुटकारा पा सकते हैं।

माह की शुरूआत में आपके आय-व्यय का पलड़ा संतुलित रहेगा। मकान व वाहन के कागज़ात बनाते वक्त सवाधान रहें। धार्मिक मामलों में पैसा खर्च होगा। लग्न इच्छुक जातकों के लिए शुरूआती दौर अच्छा कह सकते हैं।

विदेश यात्रा एवं विदेश सम्बंधित कामकाज में अनुकूलता रहेगी। छात्रवर्ग के लिए अच्छा समय है एवं उनको उम्मीदजनक नतीजे प्राप्त होंगे। आप बुरी संगत का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध नाजुक रहेंगे।

आपकी ज़िद्द और बोली से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। ऐसे समय में ईष्टदेव का ध्यान, और अध्यात्मिकता आपको सही रास्ता दिखाएगी। आपको अचानक धन लाभ होने की संभावना है।
ganeshspeakslogo

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed