फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   love festival basant panchami celebration

इस वर्ष दो दिन मनाया जाएगा प्रेम पर्व

Wed, 13 Feb 2013 03:41 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 13 Feb 2013 03:41 PM IST
विज्ञापन
love festival basant panchami celebration

अंग्रेजी प्रेम दिवस यानी वैलेंटाईन्स

विज्ञापन
डे हर वर्ष 14 फरवरी को मनाया जाता है। लेकिन भारतीय प्रेम दिवस पंचांग पर निर्भर होने की वजह से हर वर्ष अलग-अलग तिथि पर मनाया जाता है। संयोग की बात है कि इस वर्ष भारतीय प्रेम दिवस यानी बसंत पंचमी वेलेंटाइन्स डे के दिन ही पड़ रहा है। बसंत पंचमी के साथ 14 फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग नामक शुभ योग बन रहा है।

इन योगों में जिस काम की शुरूआत होती है वह कार्य सफलता पूर्वक पूरा होता है। इन योगों में की गयी साझेदारी और दोस्ती लंबे समय तक कायम रहती है। पचांग के अनुसार बसंत पंचमी 14 तारीख और 15 तारीख को है। इसलिए अगर अपने प्यार का इजहार 14 फरवरी को नहीं कर पाएं तो 15 तरीख को भी कर सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार कामदेव और उनकी पत्नी रति प्रेम के देवता और देवी हैं। सृष्टि में पहली बार इन दोनों ने प्रेम का संचार बसंत पंचमी के दिन किया था। इसलिए बसंत पंचमी के दिन इनकी पूजा की जाती है। एक अन्य मान्यता है कि कामदेव और रति इस दिन पृथ्वी पर आते हैं इनके साथ इनका मित्र बसंत भी आता है। इससे प्रकृति में प्रेम का संचार होने लगता है। इसलिए बसंत पंचमी को भारतीय प्रेम पर्व कहा गया है।

पाश्चात्य प्रेम दिवस यानी वेलेंटाईन्स की शुरूआत तीसरी शताब्दी में हुई थी जबकि भारतीय प्रेम पर्व बसंत पंचमी इससे कई हजार वर्ष पहले से मनायी जाती आ रही है। प्राचीन काल में इस दिन पत्नी अपने पति की पूजा कामदेव के रूप में किया करती थी। उन दिनों में भी प्रेमी-प्रेमिकाएं इस दिन उत्सव मनाते थे। प्रेम उत्सव का अंत होली के रंगों में रसिया को रंगने के बाद होता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed