फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Lord Ganesha Names For Baby Boy With Meaning In Hindi

Lord Ganesha Names For Baby Boy: अपने बेटे को दें भगवान गणेश के ये नाम, जीवन भर मिलेगा सुख ही सुख

Wed, 27 Jul 2022 08:00 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 27 Jul 2022 08:00 AM IST
सार

Lord Ganesha Names For Baby Boy: यदि आप भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के लाडले व बुद्धि के दाता कहे जाने वाले विघ्नहर्ता गणपति महाराज के भक्त हैं, तो उनके नामों में से किसी एक नाम पर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं। 

विज्ञापन
Lord Ganesha Names For Baby Boy With Meaning In Hindi
अपने बेटे को दें भगवान गणेश के ये नाम - फोटो : istock

विस्तार

Lord Ganesha Names For Baby Boy: भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले गौरी पुत्र भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी व्रत, त्योहार, विवाह और अनुष्ठान गणेश जी की आराधना के बिना शुरू नहीं किया जाता है। कहा जाता है कि यदि शुभ कार्य में भगवान गणेश की पूजा वंदना नहीं होती तो वह कार्य कभी भी सफल नहीं होता है। वहीं मान्यता है कि किसी भी मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी आराधना करने से कार्य बिना विघ्न-बाधा के पूरी होती है। विघ्नहर्ता गणेश के कई नाम हैं। ऐसे में यदि आप भी भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के लाडले व बुद्धि के दाता कहे जाने वाले विघ्नहर्ता गणपति महाराज के भक्त हैं, तो उनके नामों में से किसी एक नाम पर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं। ये रहे भगवान गणेश के नाम अर्थ सहित...

विज्ञापन
  • ओजस- ओजस का अर्थ भगवान गणेश की तरह प्रतिभाशाली होता है। 
  • विशान- विशान नाम का मतलब होता है शिखर और एक दांत।
  • दक्ष- आप उसका नाम दक्ष रख सकते हैं। दक्ष नाम का मतलब सक्षम, शानदार और बुद्धिमान।
  • इक्षु- इक्षु नाम का मतलब होता है मीठा और इच्छा एवं अभिलाषा।
  • अर्भिवेय- भगवान गणेश को अर्भिवेय नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में लड़कों के लिए अर्भिवेय नाम भी बहुत अच्छा रहेगा।
  • विज्ञापन
  • निमिश- निमिश नाम का मतलब होता है आंखों की चमक।
  • विश्वनेत्र- भगवान गणेश के 108 नामों में से एक नाम विश्वनेत्र भी है। विश्वनेत्र नाम का मतलब होता है विश्व की आंख या पूरे संसार पर नजर रखने वाला।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विराटपति- ये नाम विराट शब्द से लिया गया है। विराटपति नाम का अर्थ होता है सबसे बड़ा ईश्वर या देवता।
  • विगनेश- सभी समस्याओं और विघ्नों को मिटाने वाले को विगनेशन कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को विघ्न हरने वाला कहा गया है। इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
  • विघ्नेश्वर-  बाधाओं के हरने वाले भगवान। 
  • विकट- अत्यंत विशाल। 
  • विनायक- सब के भगवान। 
  • विश्वमुख- ब्रह्मांड के गुरु।
  • रुद्रप्रिय- भगवान शिव के चहेते। 
  • सुमुख- शुभ मुख वाले। 
  • ओमकार- ओम के आकार वाले। 
     

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed