Lord Ganesha Names For Baby Boy: अपने बेटे को दें भगवान गणेश के ये नाम, जीवन भर मिलेगा सुख ही सुख
Lord Ganesha Names For Baby Boy: यदि आप भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के लाडले व बुद्धि के दाता कहे जाने वाले विघ्नहर्ता गणपति महाराज के भक्त हैं, तो उनके नामों में से किसी एक नाम पर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Lord Ganesha Names For Baby Boy: भगवान गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। हिंदू धर्म में किसी भी कार्य की शुरुआत से पहले गौरी पुत्र भगवान गणेश का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोई भी व्रत, त्योहार, विवाह और अनुष्ठान गणेश जी की आराधना के बिना शुरू नहीं किया जाता है। कहा जाता है कि यदि शुभ कार्य में भगवान गणेश की पूजा वंदना नहीं होती तो वह कार्य कभी भी सफल नहीं होता है। वहीं मान्यता है कि किसी भी मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी आराधना करने से कार्य बिना विघ्न-बाधा के पूरी होती है। विघ्नहर्ता गणेश के कई नाम हैं। ऐसे में यदि आप भी भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती के लाडले व बुद्धि के दाता कहे जाने वाले विघ्नहर्ता गणपति महाराज के भक्त हैं, तो उनके नामों में से किसी एक नाम पर अपने बेटे का नाम रख सकते हैं। ये रहे भगवान गणेश के नाम अर्थ सहित...
- ओजस- ओजस का अर्थ भगवान गणेश की तरह प्रतिभाशाली होता है।
- विशान- विशान नाम का मतलब होता है शिखर और एक दांत।
- दक्ष- आप उसका नाम दक्ष रख सकते हैं। दक्ष नाम का मतलब सक्षम, शानदार और बुद्धिमान।
- इक्षु- इक्षु नाम का मतलब होता है मीठा और इच्छा एवं अभिलाषा।
- अर्भिवेय- भगवान गणेश को अर्भिवेय नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में लड़कों के लिए अर्भिवेय नाम भी बहुत अच्छा रहेगा।
- निमिश- निमिश नाम का मतलब होता है आंखों की चमक।
- विश्वनेत्र- भगवान गणेश के 108 नामों में से एक नाम विश्वनेत्र भी है। विश्वनेत्र नाम का मतलब होता है विश्व की आंख या पूरे संसार पर नजर रखने वाला।
- विराटपति- ये नाम विराट शब्द से लिया गया है। विराटपति नाम का अर्थ होता है सबसे बड़ा ईश्वर या देवता।
- विगनेश- सभी समस्याओं और विघ्नों को मिटाने वाले को विगनेशन कहते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को विघ्न हरने वाला कहा गया है। इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।
- विघ्नेश्वर- बाधाओं के हरने वाले भगवान।
- विकट- अत्यंत विशाल।
- विनायक- सब के भगवान।
- विश्वमुख- ब्रह्मांड के गुरु।
- रुद्रप्रिय- भगवान शिव के चहेते।
- सुमुख- शुभ मुख वाले।
- ओमकार- ओम के आकार वाले।