फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   kokila vrat importance and story

जिस व्रत से मिलता है मनचाहा जीवनसाथी

Mon, 22 Jul 2013 12:17 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 22 Jul 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
kokila vrat importance and story

आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि से कोकिला व्रत आरंभ होता है जो श्रावण पूर्णिमा को समाप्त होता है। इस वर्ष यह व्रत 22 जुलाई से शुरू हो रहा है और 20 अगस्त को समाप्त होगा। यह व्रत इस बात को दर्शाता है कि सजा सिर्फ इंसानों को ही नहीं देवी-देवताओं को भी मिलती है।

विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार यह व्रत पहली बार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए किया था। पार्वती रूप में जन्म लेने से पहले पार्वती कोयल बनकर दस हजार सालों तक नंदन वन में भटकती रही। शाप मुक्त होने के बाद पार्वती ने कोयल की पूजा की इससे भगवान शिव प्रसन्न हुए और पत्नी के रूप में पार्वती को स्वीकार किया।
विज्ञापन


शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव का विवाह दक्ष प्रजापति की पुत्री सती से हुआ था। प्रजापति शिव को पसंद नहीं करता था यह जानते हुए भी सती ने शिव से विवाह कर लिया। इससे प्रजापति सती से नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार प्रजापति ने बहुत बड़े यज्ञ का आयोजन किया जिसमें सभी देवी-देवताओं को बुलाया लेकिन शिव और सती को न्योता नहीं भेजा। सती के मन में पिता के यज्ञ को देखने की इच्छा हुई और वह शिव से हठ करके दक्ष के यज्ञ स्थल पर पहुंच गयी।

इससे दक्ष ने शिव और सती का बहुत अपमान किया। सती अपमान सहन नहीं कर सकी और यज्ञ कुण्ड में कूद कर जल गयी। इसके बाद शिव ने दक्ष के यज्ञ को नष्ट कर दिया और हठ करके प्रजपति के यज्ञ में शामिल होने के कारण सती को श्राप दिया कि वह दस हजार सालों तक कोयल बनकर नंदन बन में रहे।

कोकिला व्रत के विषय में मान्यता है कि इससे सुयोग्य पति की प्राप्ति होती है। विवाहित स्त्रियां इस व्रत का पालन करती हैं तो उनके पति की आयु बढ़ती है। घर में वैभव और सुख की वृद्धि होती है। इस व्रत को सौन्दर्य प्रदान करने वाला व्रत भी माना जाता है क्योकि इस व्रत में जड़ी-बूटियों से स्नान का नियम है।

कोकिला व्रत रखने वाली स्त्रियों के लिए नियम है कि पहले आठ दिन तक आंवले का लेप लगाकर स्नान करे। इसके बाद आठ दिनों तक दस औषधियों कूट, जटमासी, कच्ची और सूखी हल्दी, मुरा, शिलाजित, चंदन, वच, चम्पक एवं नागरमोथा पानी में मिलाकर स्नान करने का विधान है।


इसके अगले आठ दिनों तक पिसी हुई वच को जल में मिलाकर स्नान करें और अंतिम छह दिनों में तिल, आंवला और सर्वऔषधि से स्नान करना चाहिए। प्रत्येक दिन स्नान के बाद कोयल की पूजा करें और अंतिम दिन कोयल को सजाकर उसकी पूजा करें। पूजा करने के बाद ब्राह्मण अथवा सास-श्वसुर को कोयल दान कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed