फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know shiv puran katha benefits

शिव पुराण के पाठ से मिलते हैं कई लाभ, लेकिन पाठ करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां

Mon, 16 Dec 2019 11:05 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 16 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
know shiv puran katha benefits
भगवान शिव - फोटो : Pixabay

सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय है। इस दिन भगवान शिव की पूजा आराधना होती है। साथ ही इस दिन शिवजी का आशीर्वाद पाने के लिए शिवभक्त सोमवार व्रत भी रखते हैं। यह दिन चंद्र देव का भी दिन है। पौराणिक मान्यता के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि सोमवार के दिन चंद्र देव शिव का पूजन किया करते थे। उनकी भक्ति से प्रसन्न होकर शिव ने उन्हें निरोगी और सुंदर काया का आशीर्वाद दिया। चंद्र देव शिवजी के माथे पर भी विराजमान हैं। 

विज्ञापन


आज के दिन शिव पूजा में शिव पुराण का पाठ किया जाए तो भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं। लेकिन कई बार हम अज्ञानतावश शिव पुराण को पढ़ते समय सावधानी नहीं बरतते हैं, जिसका वास्तविक फल हमें प्राप्त नहीं हो पाता है। इसलिए शिव पुराण को पढ़ते समय हमें कुछ जरूरी सावधानियां अवश्य ही बरतनी चाहिए।  
विज्ञापन


शिव पुराण का पाठ करते समय बरतें ये सावधानियां 

  • शिव पुराण को पढ़ने या सुनने से पूर्व तन और मन को शुद्ध करें।
  • नए अथवा साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।  
  • मन में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखें। 
  • किसी के प्रति द्वेष भाव न रखें। 
  • किसी की निंदा, चुगली न करें अन्यथा पुण्य समाप्त हो जाते हैं।
  • सात्विक भोजन ग्रहण करें और तामसिक पदार्थों का त्याग करें।
  • किसी भी तरह का पाप न करें।
  • शिव पुराण का पाठ सुनने से पहले या बाद में किसी का दिल न दुखाएं।

शिव पुराण का पाठ करने या सुनने के लाभ
शैव मत संप्रदाय के लिए यह पवित्र ग्रंथ है। इस धार्मिक ग्रंथ में शिव महिमा का वर्णन है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव पुराण का पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, निःसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति हो जाती है। अगर वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याएं आ रही हैं तो वे समस्याएं दूर हो जाती हैं। व्यक्ति के समस्त प्रकार के कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन के अंत में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed