फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   know maa lakshmi sister and why did not worship of alakshmi get inauspicious result

Alakshmi Puja Inauspicious: मां लक्ष्मी के इस रूप की भूलकर भी न करें पूजा, घर आएगी दरिद्रता

Tue, 13 Dec 2022 03:39 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Dec 2022 03:39 PM IST
सार

जहां मां लक्ष्मी के एक स्वरूप से घर पर शुभता आती है तो वहीं मां लक्ष्मी का एक ऐसा रूप भी जिसे शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। 

विज्ञापन
know maa lakshmi sister and why did not worship of alakshmi get inauspicious result
Alakshmi Puja Inauspicious: शास्त्रों में मां अलक्ष्मी को अवगुणों में विस्तार करने वाली देवी माना गया है। जहां पर ये होती हैं वहां पर नकारात्मकता का बोलबाला रहता है। - फोटो : istock

विस्तार

Alakshmi Puja Inauspicious: मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली देवी माना गया है। ऐसी मान्यता  है कि जिन घरो में धन-दौलत और सुख-समृद्धि का वास होता है वहां पर अवश्य ही मां लक्ष्मी विराजती हैं। जो नियमित रूप से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं और हमेशा अपने घर को साफ सुथरा रखते हैं वहां पर मां लक्ष्मी जरूर वास करती हैं। मां लक्ष्मी को साफ-सफाई और स्वच्छता बहुत ही प्रिय होती है। दिवाली पर हमेशा मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा होती है क्योंकि दिवाली पर मां लक्ष्मी स्वर्गलोक से पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों की पूजा आराधना से प्रसन्न होकर सुख और वैभव का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। जहां मां लक्ष्मी के एक स्वरूप से घर पर शुभता आती है तो वहीं मां लक्ष्मी का एक ऐसा रूप भी जिसे शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। 
विज्ञापन


हिंदू धर्म ग्रंथों में मां एक लक्ष्मी के रूप को पूजा करना वर्जित माना गया है। मां लक्ष्मी के इस स्वरूप के घर में शुभता आने के स्थान पर अशुभता का फल मिलता है। आइए जानते हैं आखिरकार मां लक्ष्मी का कौन सा रूप ऐसा है जिसे शास्त्रों में अशुभ माना गया है। 
विज्ञापन


- जहां देवी लक्ष्मी को धन,सुख और संपदा की देवी माना जाता है। जिनकी पूजा-अर्जना करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, तो वहीं दूसरी तरफ मां लक्ष्मी का एक रूप गरीबी,बीमारी और दरिद्रता की भी देवी हैं जिनका नाम अलक्ष्मी है। देवी अलक्ष्मी माता लक्ष्मी की बड़ी बहन है। कुछ कारणों से घर पर देवी लक्ष्मी की जगह उनकी बड़ी बहन और दरिद्रता की देवी अलक्ष्मी अपना निवास स्थान बना लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मां लक्ष्मी के अलक्ष्मी रूप में उनके हाथ में मदिरा है और यह सफेद वस्त्र धारण करती हैं। जब भी किसी के घर में अलक्ष्मी का वास होता है वहां पर दरिद्रा, बीमारियां, मानसिक तनाव और अधर्म का वास होता है। 

- शास्त्रों में मां अलक्ष्मी को अवगुणों में विस्तार करने वाली देवी माना गया है। जहां पर ये होती हैं वहां पर नकारात्मकता का बोलबाला रहता है। अलक्ष्मी के प्रवेश करने से सभी तरह के बुरे और अशुभ ग्रहों का प्रभाव बढ़ जाता है।


- जब मां अलक्ष्मी का प्रभाव बढ़ जाता है तब जातक का विवेक और बुद्धि काम नहीं करती है। घर में धन,अच्छे विचार, ज्ञान और संपदा नहीं टिक पाती है। ऐसी भी मान्यता है कि जब घरों में मां अलक्ष्मी का प्रवेश होता है तब अकाल मृ्त्य का भय भी पैदा हो जाता है। 

वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

कैलेंडर 2023
साल 2023 के व्रत-त्योहार

ग्रहण 2023
साल 2023 में कितने ग्रहण

विवाह शुभ मुहूर्त 2023
जानें साल 2023 में कब-कब रहेंगे शादी के शुभ मुहूर्त 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed