{"_id":"16a7d410-b541-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"know-before-char-dham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी कीमत चुकानी पड़ेगी चार धाम यात्रा के लिए","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इतनी कीमत चुकानी पड़ेगी चार धाम यात्रा के लिए
ऋषिकेश/ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2013 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 13 मई को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हो जाएगी। हर साल दूर दराज से यात्री धाम की यात्रा शुरू होने से पहले ही हरिद्वार, ऋषिकेश पहुंचने लगते हैं।
विज्ञापन
इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए श्रद्घालुओं के लिए 11 मई से ही धामों के लिए ऋषिकेश से वाहनों की रवानगी शुरू की जाएगी। पहाड़ों में इन दिनों मौसम सुहावना है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में पड़ने वाले गंगोत्री-यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा का यह उपयुक्त समय भी माना जाता है।
बद्रीनाथ के कपाट 16 मई और केदारनाथ धाम के कपाट 14 मई को खुल रहे हैं। वैसे तो आस्था का कोई मोल नहीं है। मन में श्रद्धा है तो महंगाई की बाधा को आस्थावान बाधा नहीं मानते।
विज्ञापन
लेकिन यह भी तय है कि इस बार चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों को पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। संयुक्त रोटेशन समिति के मुताबिक बसों के किराये में छह प्रतिशत की वृद्धि प्रतिव्यक्ति सीट के हिसाब से की गई है।
इसलिए गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष छह प्रतिशत तक अधिक यात्रा किराये का भुगतान करना होगा। यात्रा किराये के अलावा इस वर्ष खान-पान भी महंगा हुआ है।
पिछले वर्षों की भांति इस साल भी बसें एक धाम (बदरीनाथ), दो धाम (बद्रीनाथ-केदारनाथ) तीन धाम (गंगोत्री-केदारनाथ-बद्रीनाथ) और चारों धाम लिए अलग-अलग संचालित होंगी। बसें हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों स्थानों से संचालित की जाएंगी।
सवा चार सौ बसों की एडवांस बुकिंग
चारधाम यात्रा के लिए अब तक 425 बसों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जिसमें मई माह के लिए तीन सौ और जून के लिए 125 बसें शामिल हैं। रोटेशन के अनुसार मई के दूसरे पखवाड़े से जून के पहले पखवाड़े तक यात्रा के चरम पर रहने उम्मीद है। आने जाने का बढ़ा हुआ किराया इस प्रकार है।
किराया -2013
एक यात्री, एक धाम - 960 रुपये (सामान्य बस से)
एक यात्री, एक धाम - 1060 (टू बाई टू बीस सीटर)
एक यात्री, एक धाम - 1160 (टू बाई टू पुश बैक)
(बद्रीनाथ-केदारनाथ)
एक यात्री, दो धाम - 1340 (सामान्य बस से)
एक यात्री, दो धाम - 1480 (टू बाई टू बीस सीटर)
एक यात्री, दो धाम - 1610 (टू बाई टू पुश बैक)
(गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ)
एक यात्री, तीन धाम - 1960 (सामान्य बस से)
एक यात्री, तीन धाम - 2160 (टू बाई टू बीस सीटर)
एक यात्री, तीन धाम - 2360 (टू बाई टू पुश बैक)
(गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ)
एक यात्री, चारों धाम - 2340 (सामान्य बस से)
एक यात्री, चारों धाम - 2580 (टू बाई टू बीस सीटर)
एक यात्री, चारों धाम - 2810 (टू बाई टू पुश बैक)