फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kharmas 2025 Meen Sankranti Venus and Mercury Transit in Kharmas Know Its Impact

Meen Sankranti 2025: मीन संक्रांति का क्या है महत्व, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Thu, 06 Mar 2025 04:34 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 04:34 PM IST
सार

Meen Sankranti 2025: सूर्य जब मीन राशि गोचर करते हैं तो खरमास का महीना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं मीन संक्रांति का महत्व और इस दौरान क्या करें और क्या नहीं। 
 

विज्ञापन
Kharmas 2025 Meen Sankranti Venus and Mercury Transit in Kharmas Know Its Impact
14 मार्च से खरमास शुरू हो रहा है। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Meen Sankranti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य जब भी एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं और इसी क्रम में 14 मार्च 2025 को आत्मा के कारक ग्रह सूर्यदेव गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। सूर्य जब मीन राशि गोचर करते हैं तो खरमास का महीना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं मीन संक्रांति का महत्व और इस दौरान क्या करें और क्या नहीं। 
विज्ञापन


मीन संक्रांति का महत्व
हिंदू धर्म में संक्रांति का काफी महत्व होता है। सूर्य जब-जब गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु और मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य का संक्रमण काल शुरू हो जाता है। मीन संक्रांति सौरवर्ष का आखिरी माह माना जाता है। मीन संक्रांति पर एक माह के लिए खरमास आरंभ हो जाता है। खरमास हिंदू पंचांग के अनुसार एक विशेष अवधि है जो सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश के दौरान आती है। इस समय सूर्य कमजोर स्थिति में होता है, जिससे शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है। यह समय लगभग 30 दिनों का होता है।  इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, और अन्य मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।
विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु दूर करेंगे सारे संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
खरमास में क्या करें
वैदिक ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में खरमास का विशेष महत्व होता है। खरमास के दौरान भगवान विष्णु और सूर्यदेव की विशेष पूजा करनी चाहिए। इस दौरान श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ और विष्णु सहस्रनाम का जाप लाभकारी होता है। इसके अलावा इस महीने तुरसी जी की पूजा दान करने का महत्व होता है। खरमास के दौरान गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े, और धन का दान करना शुभ फलदायक होता है। इसमें गंगा स्नान और गायत्री मंत्रों का जाप भी काफी फलदायी होता है। 

Holi 2025: होली के दिन सूखी तुलसी से करें यह उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

खरमास में क्या न करें 
खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, नए वाहन की खरीद, आदि नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस समय सूर्य की स्थिति कमजोर होती है। इसके अलावा खरमास के दौरान  नए व्यापार, नए प्रोजेक्ट, या किसी बड़े उद्यम की शुरुआत करने से बचना चाहिए। खरमास में किसी के प्रति द्वेष, जलन, या नफरत की भावना नहीं रखनी चाहिए। वहीं खरमास में भौतिक सुख-सुविधाओं का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए। 

Chaitra Navratri 2025: जानें चैत्र नवरात्रि का पूरा पूजा कैलेंडर, शुभ मुहूर्त और महत्व



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed