Amalaki Ekadashi 2025: पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे आंवला एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सृष्टि से संचालक भगवान विष्णु की उपासना से साधक के भाग्य, सुख, धन और खुशियों में वृद्धि होती है, इतना ही नहीं धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 मार्च 2025 को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और 10 मार्च को सुबह 7:44 मिनट समाप्त है। उदया तिथि के मुताबिक इस बार 10 मार्च 2025 को एकादशी व्रत रखा जाएगा।
{"_id":"67c94ac5ebc7c168470d5cc3","slug":"amalaki-ekadashi-2025-date-and-shubh-yog-know-ekadashi-upay-for-money-and-success-2025-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु दूर करेंगे सारे संकट","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, भगवान विष्णु दूर करेंगे सारे संकट
Thu, 06 Mar 2025 01:04 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:04 PM IST
सार
Amalaki Ekadashi 2025: पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे आंवला एकादशी भी कहते हैं।
विज्ञापन
Amalaki Ekadashi 2025
- फोटो : अमर उजाला
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करें।
- फोटो : freepik
आमलकी एकादशी के दिन करें ये पांच उपाय
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा करें। इससे साधक के धन-धान्य में वृद्धि के योग का निर्माण होता है।
इस बार आमलकी एकादशी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं।
- फोटो : freepik
- इस बार आमलकी एकादशी के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। ऐसे में आप भगवान विष्णु को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। इसके बाद इसे पीले कपड़े में लपेटकर घर की तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि इससे साधक को व्यापार, निवेश और नौकरी में धन लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आमलकी एकादशी के शुभ अवसर पर आप आंवले का सेवन करें।
- फोटो : freepik
- आमलकी एकादशी के शुभ अवसर पर आप आंवले का सेवन करें। मान्यता है कि इससे व्यक्ति की सेहत में चल रही दिक्कतें दूर होती है।
- आमलकी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा के समय प्रभु को 11, 21 या 108 तुलसी पत्र अर्पित करें। मान्यता है कि इससे वह प्रसन्न होते है और साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन
आमलकी एकादशी पर शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें।
- फोटो : adobe stock
- आमलकी एकादशी पर शंख में गंगाजल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है और सभी पापों से मुक्ति प्राप्त होती है।
Holi 2025: होली के दिन सूखी तुलसी से करें यह उपाय, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
Amalaki Ekadashi 2025: आखिर क्यों खास है आमलकी एकादशी, जानें कैसे करें इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।