फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Kharmas 2023 Start and End Date know What To Do And Not To Do in Kharmas

Kharmas 2023: आज से शुरू हो रहा है खरमास, जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Sat, 16 Dec 2023 07:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 16 Dec 2023 07:51 AM IST
सार

Kharmas 2023: खरमास को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में सूर्य का धनु में गोचर गोचर करते ही अगले 30 दिनों के लिए सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी।

विज्ञापन
Kharmas 2023 Start and End Date know What To Do And Not To Do in Kharmas
खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kharmas 2023: ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जैसे ही सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे खरमास शुरू हो जाएगा। खरमास को हिंदू धर्म में शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में सूर्य का धनु में गोचर गोचर करते ही अगले 30 दिनों के लिए सभी शुभ और मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इसके बाद नए साल में 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति के बाद से शुभ कार्यों पर लगी पाबंदी हट जाएगी। इस तरह 16 दिसंबर 2023 से लेकर 15 जनवरी 2024 तक का समय खरमास का होगा। ऐसे में इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं, चलिए आपको बताते हैं...  

विज्ञापन


Kharmas 2023: इस साल कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानिए इस दौरान क्यों नहीं किए जाते हैं मांगलिक कार्य
विज्ञापन


खरमास में क्या नहीं करना चाहिए?

  • खरमास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करने की मनाही होती है, इसलिए इन दिनों में किसी भी शुभ कार्य का आयोजन न करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • खरमास में बेटी या बहू की विदाई नहीं करनी चाहिए।
  • खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे संस्कारों का आयोजन नहीं करना चाहिए।
  • साथ ही इस दौरान नया वाहन, घर, प्लाट, रत्न-आभूषण और वस्त्र आदि नहीं खरीदना चाहिए।
  • इन दिनों गाजर, मूली, तेल, चावल, तिल, बथुआ, मूंग, सोंठ और आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।  
  • शास्त्रों के अनुसार खरमास की अवधि के दौरान तामसिक भोजन भी नहीं करना चाहिए।
  • साथ ही इस दौरान लहसुन, प्याज, मांस-मदिरा आदि का भी सेवन नहीं करना चाहिए।


इन नियमों का रखें ध्यान

  • खरमास में सूर्य उपासना का बहुत महत्व होता है, इसलिए इस दौरान प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य दें।
  • इन दिनों चारपाई या पलंग का त्याग कर भूमि पर बिस्तर लगाकर शयन करना चाहिए।
  • शास्त्रों के अनुसार खरमास की अवधि में थाली की बजाए पत्तल में भोजन करना उत्तम रहता है।
  • ये माह आराधना और जप, उपवास आदि के लिए शुभ माना जाता है।
  • इस दौरान पूरी तरह से शुद्धता बनाए रखें। मन में किसी के प्रति बुरी भावना लाने से बचें।
  • खरमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना भी बेहद शुभ रहता है।
  • इसके अलावा खरमास में नियमित रूप से तुलसी पूजन भी करना चाहिए।

Masik Durgashtami 2023: मार्गशीर्ष माह की मासिक दुर्गाष्टमी कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed