फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Kharmas 2023-24 Start Date What Not To Do In Kharmas Month Know Details In Hindi

Kharmas 2023: इस साल कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानिए इस दौरान क्यों नहीं किए जाते हैं मांगलिक कार्य

Fri, 15 Dec 2023 12:44 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 15 Dec 2023 12:44 AM IST
सार

Kharmas Starting Date and Time: हिंदू धर्म में खरमास को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस एक माह की अवधि को मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस साल 16 दिसंबर 2023 से खरमास की शुरुआत हो रही है।

विज्ञापन
Kharmas 2023-24 Start Date What Not To Do In Kharmas Month Know Details In Hindi
Kharmas 2023-24 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Kharmas 2023: ग्रहों के राजा सूर्य देव जब गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। फिर एक माह के बाद सूर्य जब मकर राशि में आते हैं तो खरमास समाप्त होता है। हिंदू धर्म में खरमास को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस एक माह की अवधि को मांगलिक कार्य करने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस साल 16 दिसंबर 2023 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 15 जनवरी 2024 तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद जब 15 जनवरी 2024 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे तो इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसके बाद फिर से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं क्या है खरमास और इस दौरान कौन से कार्य नहीं करनी चाहिए... 
विज्ञापन


Ekadashi 2024 List: साल 2024 में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन


खरमास का मुहूर्त
16 दिसंबर 2023 की शाम 3 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव वृक्ष्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद से खरमास शुरू हो जाएगा और एक माह तक के लिए सभी तरह के मांगलिक कार्य बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खरमास में क्यों नहीं किए जाते हैं मांगलिक कार्य?
ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि सूर्य जब गुरु की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं तो वह अपने गुरु की सेवा में लग जाते हैं। इस दौरान उनका प्रभाव कम हो जाता है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। 

PRADOSH VRAT 2024 LIST: साल 2024 में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत? जानें पूरे साल की डिटेल

खरमास में न करें ये काम
  • खरमास के दौरा मांगलिक कार्यों की मनाही होती है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें। 
  • इस दौरान बेटी या बहू की विदाई नहीं करनी चाहिए। 
  • खरमास के दौरान के दिनों में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे संस्कारों के अलावा खरमास में नया वाहन, घर, प्लाट, रत्न-आभूषण और वस्त्र आदि नहीं खरीदना चाहिए। 
  • इस दौरान गाजर, मूली, तेल, चावल, तिल, बथुआ, मूंग, सोंठ और आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए।  
  • साथ ही खरमास की अवधि के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed