फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kedarnath dham door opening on 29 April 2018, dehradun

इंतजार खत्म: मंत्रोच्चारण के बाद खुले विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट, भक्तों में खासा उत्साह

Sun, 29 Apr 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Apr 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
kedarnath dham door opening on 29 April 2018, dehradun
kedarnath dham - फोटो : श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग फेसबुक पेज

भगवान आशुतोष के बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट मंत्रोच्चारण के बाद रविवार सुबह छह बजकर 15 मिनट पर खोल दिए गए। जिसके बाद गृह गर्भ में मौजूद स्वयंभू शिव लिंग को पूजा अर्चना की जाएगी। जिसमें करीब आधे घंटे का समय लगता है। इस पूजन के बाद आम श्रद्धालु भगवान केदार के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन


कपाटोद्घाटन के समय बाएं पट से उत्तराखंड के राज्यपाल केके पॉल ने सबसे पहले दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल भी इस मौके पर धाम में मौजूद रहे। इसके साथ आम श्रद्धालुओं के लिए कपाट खुल गए।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम के बाहर के कपाट आज रविवार को प्रात: 6.10 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। लेकिन गर्भ गृह के कपाट 6 बजकर 15 मिनट पर ही खुले। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर केदारनाथ रावल के नेतृत्व में पुरोहितों ने गर्भ गृह में प्रवेश किया। जिसके बाद धाम में साफ-सफाई की गई। साफ-सफाई के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। इस शुभ घड़ी का गवाह बनने के लिए शनिवार शाम तक करीब 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु धाम पहुंच चुके थे। रविवार को सुबह चार बजे से पूजन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान धाम में हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। केदारनाथ यात्रा को लेकर इस बार खासा उत्साह बना हुआ है। शुक्रवार दोपहर बाद से ही गुप्तकाशी से गौरीकुंड तक काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके थे। शनिवार को केदारघाटी के बाजार तीर्थयात्रियों से गुलजार हो गए। इधर, शनिवार को गौरीकुंड के गौरी माई मंदिर में प्रात: सात बजे भगवान केदारनाथ की चल विग्रह डोली की मुख्य पुजारी गंगाधर लिंग ने विशेष पूजा-अर्चना की।

केदारनाथ मंदिर को 20 कुंतल गेंदा के फूलों से सजाया गया है

kedarnath dham door opening on 29 April 2018, dehradun
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ मंदिर को 20 कुंतल गेंदा के फूलों से सजाया गया है। चारों ओर बिजली की रंग-बिरंगी झालरें मंदिर की भव्यता को चार चांद लगा रही हैं। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि मंदिर को सजाने के लिए ऋषिकेश से 26 अप्रैल को फूल केदारनाथ पहुंचा दिए गए थे। फूलों के साथ बेलपत्री, आम और पीपल के पत्तों की माला का भी उपयोग किया गया है। 

केदारनाथ में इस बार खास
-आदि, अनंत, शिव थीम पर लेजर शो का सात दिवसीय आयोजन
-यात्रा के पहले हफ्ते में धाम में 5000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था
-जीएमवीएन की हट्स में ठहर सकेंगे वीआईपी और वीवीआईपी
-सोनप्रयाग और सीतापुर की पार्किंग में एक हजार वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था
-केदारनाथ यात्रा पर पहुंच रहे श्रद्धालु गौरीकुंड में अपने पितरों को दे सकेंगे तर्पण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed