फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   karvachauth vrat katha

आपके लिए भी कोई करवा चौथ रखता, जानिए खास बातें

Sat, 19 Oct 2013 05:05 PM IST
पंडित जयगोविंद शास्त्री
पंडित जयगोविंद शास्त्री Updated Sat, 19 Oct 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
karvachauth vrat katha

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की मंगल कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। पुराणों के अनुसार पति, पुत्र-पौत्र तथा सुख-सौभाग्य की वृद्धि के लिए इस दिन शिव परिवार के साथ-साथ चंद्रमा का पूजन भी करने का विधान है।

विज्ञापन


ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया, हरतालिका तीज की ही तरह करवा चौथ व्रत में भी सुख-सौभाग्य की वृद्धि करने की क्षमता है। व्रत के दिन महिलाएं रात्रि में चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने के बाद ही जल-भोजन ग्रहण करती हैं। व्रती महिलाओं को पूजा के बाद मिट्टी या तांबे के करवे में चावल, उड़द की दाल, सुहाग-सृंगार की सामग्री दान करते हुए परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए।
विज्ञापन


स्त्री किसी भी जाति, वर्ण या संप्रदाय की हो, सभी यह व्रत करके अपने पति की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना कर सकती हैं। यह व्रत वही स्त्रियाँ रख सकती हैं जो अपने घर-परिवार सास-श्वसुर एवं बड़ों का आदर-सम्मान करती हों। परिवार को तोडने वाली, अति झगड़ालू महिलाएं, माता-पिता का तिरस्कार करनेवाली महिलाओं को यह व्रत करने से बचना चाहिए अन्यथा माता पार्वती का कोपभाजन होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन सायंकाल भगवान शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा का षोडशोपचार विधि से पूजन करते हुए लड्डू का नैवेद्य अर्पित करें और रात्रि के समय चंद्रमा का दर्शन करके यह मंत्र पढते हुई अर्घ्य दें, मंत्र है- '' सौम्यरूप महाभाग मंत्रराज द्विजोत्तम, मम पूर्वकृतं पापं औषधीश क्षमस्व मे।

अर्थात हे ! मन को शीतलता पहुंचाने वाले, सौम्य स्वभाव वाले ब्राह्मणों में श्रेष्ठ, सभी मंत्रों एवं औषधियों के स्वामी चंद्रमा मेरे द्वारा पूर्व के जन्मों में किए गए पापों को क्षमा करें। मेरे परिवार में सुख शांति का वास रहे।


माता-पिता एवं पति का आशीर्वाद लेने के बाद ब्राह्मणों को दक्षिणा दें। सासूजी को भी एक पंचपात्र वस्त्र और विशेष करवा भेंट करके आशीर्वाद लें। अगर वह नही हैं तो किसी महिला को साड़ी दान दें। परिवार के साथ भोजन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed