फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   karvachauth vrat for brother longivity

भाई की उम्र लंबी होती है करवाचौथ व्रत से

Wed, 31 Oct 2012 04:26 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 31 Oct 2012 04:26 PM IST
विज्ञापन
karvachauth vrat for brother longivity
करवाचौथ का व्रत
विज्ञापन
आमतौर पर विवाहित महिलाएं रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत से पति की आयु लंबी होती है। लेकिन कुछ स्थानों पर कुंवारी कन्याएं भी करवाचौथ का व्रत रखती है। कुंवारी कन्याओं द्वारा करवाचौथ का व्रत अपने भाई की लंबी आयु के लिए किया जाता है। इसके पीछे यह धारणा है कि पति के घर जाने से पहले कन्या अपने पिता और भाई के घर रहती है। इसलिए कन्याएं इनकी दीर्घायु के लिए व्रत रखती है।

करवाचौथ की एक कथा के अनुसार एक बार अर्जुन तपस्या के लिए नीलगिरी पर्वत पर गये। काफी समय तक अर्जुन के नहीं लौटने पर द्रौपदी ने भगवान श्री कृष्ण को याद किया। भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को करवाचौथ व्रत करने की सलाह और विधि बतायी। द्रौपदी ने विधिवत रूप से करवाचौथ का व्रत रखा जिससे अर्जुन सकुशल तपस्या करके लौट आये।

कृष्ण को द्रौपदी सखा और भाई मानती थी। कृष्ण के बताई गई विधि के कारण द्रौपदी का अर्जुन से पुर्नमिलन हुआ। इसलिए कुंवारी कन्याएं भाई की सलामती हेतु करवाचौथ का व्रत रखती है। भाई के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत चांद को देखकर नहीं बल्कि तारों को देखकर खोला जाता है।

कुंवारी कन्या अपने भाई के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं तो उन्हें विवाहित स्त्रियों की तरह सजने संवरने और पूरा श्रंगार करने की जरूरत नही होती है। इन्हें सिर्फ भाई की मंगल कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed