फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   karvachauth vrat for brother and lover

भाई और प्रेमी के लिए भी करवाचौथ का व्रत रख सकते हैं?

Mon, 21 Oct 2013 01:01 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 21 Oct 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
karvachauth vrat for brother and lover

करवाचौथ का व्रत 22 अक्टूबर को है। यह सुहाग और सौभाग्य का व्रत माना जाता है। इसलिए सुहागन स्त्रियां श्रद्घा और विश्वास के साथ यह व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इससे पति की उम्र लंबी होती है, दांपत्य जीवन में वियोग का कष्ट नहीं भोगना पड़ता है। लेकिन परंपरा से एक कदम आगे बढ़कर अब प्रेमिकाएं भी अपने प्रेमी को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत रखने लगी हैं।

विज्ञापन


ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि इसमें कोई बुराई नहीं है। मंगेतर और प्रेमिका अपने प्रेम की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रख सकती हैं। इससे करवामाता का आशीर्वाद ही मिलेगा, कोई नुकसान नहीं होगा। यहां तक ही बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए भी यह व्रत रख सकती हैं।
विज्ञापन


एक प्राचीन कथा में इसका उल्लेख भी है कि बहन अपने भाई के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। यह कथा भगवान श्री कृष्ण और द्रौपदी से संबंधित है। महाभारत युद्घ में सफलता के लिए अस्त्र-शस्त्र इकट्ठा करने अर्जुन तपस्या हेतु नीलगिरी पर्वत पर गये। काफी समय तक अर्जुन के नहीं लौटने पर द्रौपदी ने भगवान श्री कृष्ण को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को करवाचौथ व्रत करने की सलाह और विधि बतायी। द्रौपदी ने विधिवत रूप से करवाचौथ का व्रत रखा जिससे अर्जुन सकुशल तपस्या करके लौट आये। कृष्ण को द्रौपदी सखा और भाई मानती थी। कृष्ण के बताये विधि के कारण द्रौपदी का अर्जुन से फिर से मिलन हुआ। इसलिए कुंवारी कन्याएं भाई की सलामती हेतु करवाचौथ का व्रत रखती है।


भाई के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत चांद को देखकर नहीं बल्कि तारों को देखकर खोला जाता है। जो कुंवारी कन्याएं अपने भाई के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं तो उन्हें विवाहित स्त्रियों की तरह सजने संवरने और सोलह श्रंगार करने की जरूरत नही है। इन्हें सिर्फ भाई की मंगल कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed