फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

kalashtmi 2021: भगवान काल भैरव की कृपा पाने के लिए करें, इन सिद्ध मंत्रों से पूजा

Wed, 03 Feb 2021 10:43 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Wed, 03 Feb 2021 10:43 AM IST
विज्ञापन
Kalashtami February 2021 date significance time and kaal bhairav batuk bhairav mantra
Kaal Bhairav

हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान भैरव यानि शिव जी के रौद्ररूप की पूजा की जाती है। इस दिन भैरव भगवान का पूजन करने से जातक को भय और संकटों से मुक्ति प्राप्त होती है। माघ मास में कालभैरव अष्टमी 4 फरवरी 2021 दिन गुरूवार को पड़ रही है। भगवान कालभैरव ही काशी के कोतवाल हैं। कालाष्टमी के दिन इनके सिद्ध मंत्रों का जाप करके कालभैरव भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कालाष्टमी का महत्व, कालभैरव और बटुक भैरव के सिद्ध मंत्र...



 

Kalashtami February 2021 date significance time and kaal bhairav batuk bhairav mantra
kalashtami
कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव कृपी प्राप्त करने के लिए बहुत उत्तम रहता है। इनके अष्टस्वरूप माने गए हैं, परंतु मुख्यतः काल भैरव, दूसरे बटुक भैरव की पूजा करने की जाती है। साधारण जन के लिए बटुक भैरव की पूजा करनी चाहिए। भगवान बटुक भैरव का स्वरूप सौम्य और शीघ्र शुभ फलदायी है। भगवान काल भैरव की कृपा से राहु-केतु ग्रहों की बुरी दशा से भी मुक्ति प्राप्त होती है। माना जाता है कि भगवान काल भैरव की पूजा करने से नकारात्मक शक्तियों जैसे भूत-पिशाच से मुक्ति प्राप्त होती है। आगे जानिए इनके सिद्धि मंत्र...
 

 

Kalashtami February 2021 date significance time and kaal bhairav batuk bhairav mantra
kalashtami
काल भैरव आराधना मंत्र

काल भैरव के साहसिक रूप की आराधना करने से शत्रु बाधा, संकट से मुक्ति, कोर्ट-कचहरी के मुकदमों में विजय की प्राप्ति होती है। व्यक्ति को भय से मुक्ति मिलती है और उसमें साहस एवं आत्मबल का संचार होता है। काल भैरव की आराधना के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
।। ॐ भैरवाय नम:।।



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kalashtami February 2021 date significance time and kaal bhairav batuk bhairav mantra
kalashtami

बटुक भैरव आराधना मंत्र

बटुक भैरव को भगवान भैरव का सौम्य, बाल स्वरूप हैं। इनकी उपासना कल्पवृक्ष के समान फलदायी है। इनकी आराधना शीघ्रफलदायी है। कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए इनकी पूजा करनी चाहिए। भगवान बटुक भैरव की आराधना के लिए उक्त सिद्ध मंत्र का जाप करना चाहिए। 

 
।।ॐ ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाचतु य कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ॐ।।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed