रोजगार हर व्यक्ति के जीवनयापन के लिए सबसे आवश्यक होता है। जिसके पास उचित आजीविका के साधन हैं वह एक सुखी-संतुष्ट जीवन व्यतीत कर सकता है। वहीं जब व्यक्ति के पास रोजगार नहीं होता है तो उसे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण व्यक्ति मानसिक रूप से पूरी तरह से परेशान हो जाता है, इसलिए हर व्यक्ति एक अच्छी नौकरी या कारोबार करना चाहता है, यदि आप भी एक अच्छी नौकरी तलाश में हैं या कोई कारोबार करना चाहते हैं लेकिन उसमें समस्याएं बनी हुई हैं तो ये तीन उपाय कर सकते हैं। जिन्हें करने से भगवान हनुमान की कृपा से आपके रोजगार प्राप्ति के योग बनेंगे।
2 of 4
कारोबार और नौकरी की समस्या से मुक्ति पाने के उपाय(प्रतीकात्मक तस्वीर)
आपके पास कोई रोजगार नहीं है या फिर आपका कारोबार ठप हो गया है। जिसके लिए आप लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन फिर भी परिश्रम के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो मंगलवार के दिन सुबह या शाम को किसी हनुमान मंदिर में जाएं और भगवान के सामने बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। यह पाठ लगातार 11 मंगलवार तक करना चाहिए। वैसे तो यहा उपाय करने के लिए किसी भी मंगलवार को चुना जा सकता है लेकिन इसकी शुरूआत करने के लिए हनुमान जयंती का दिन चुनेंगे तो अतिउत्तम रहेगा।
3 of 4
हनुमान जी की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यदि आप नौकरी की तलाश में हैं और साक्षात्कार (इंटरव्यू) देने जाना है तो एक लाल रूमाल लेकर हनुमान मंदिर जाएं और उसे भगवान हनुमान के चरणों में रख दें। उसके बाद सफलता प्राप्ति की प्रार्थना करें। लौटते समय इस रूमाल को अपने साथ वापस ले आएं। अब जब भी आपको नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाना हो,तो इस रूमाल को अपने साथ लेकर जाएं। मान्यता है कि इससे आपको सफलता प्राप्त होती है। ध्यान रखें कि इस रूमाल को हाथ साफ करने या अन्य किसी काम में न लें।
4 of 4
हनुमान चालीसा पाठ करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रोजगार या व्यापार की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा हर मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करने चाहिए। यदि आपको नौकरी नहीं मिल रही है या फिर व्यापार में घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो शनिवार या मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला चढ़ाना चाहिए और हनुमान जी को पान सुपारी अर्पित करनी चाहिए। चोला चढ़ाने का उपाय 5 शनिवार या मंगलवार करना चाहिए और पान सुपारी का उपाय 11 मंगलवार तक करना चाहिए।