फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 जून को को समाप्त होगा ज्येष्ठ मास, जानें शेष बचे दिनों में क्या करें और क्या नहीं

Mon, 25 May 2020 02:53 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 25 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
jyestha month 2020 dos and don'ts
आज से नौतपा की भी शुरुआत हो गई है - फोटो : social media
इस समय हिंदू पचांग का तीसरा महीना चल रहा है। इस माह को ज्येष्ठ का महीना कहा जाता है। 5 जून तक ज्येष्ठ का महीना रहेगा, उसके बाद हिंदू पचांग के चौथे माह असाढ़ की शुरुआत हो जाएगी। आज से नौतपा की भी शुरुआत हो गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा में गर्मी बढ़ जाती है। आज हम आपको बताते हैं ज्येष्ठ महीने के इन शेष बचे दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं...



 
jyestha month 2020 dos and don'ts
ज्येष्ठ माह में जल का दान करना चाहिए - फोटो : Pixabay

जल का दान करें

  • ज्येष्ठ माह में गर्मी बढ़ जाती है। इन दिनों जल का दान करें। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। गर्मी बढ़ने से पानी की समस्या होने लगती है, जिस वजह से कई लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाता है, इसलिए इस महीने जल का दान करना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को पानी पिलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की मदद करता है उस पर भगवान की विशेष कृपा दृष्टि रहती है। 

 

jyestha month 2020 dos and don'ts
पक्षियों को दाना-पानी देना शुभ माना जाता है - फोटो : अमर उजाला

पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें

  • घर के बाहर या छत में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखना चाहिए। इस माह में नदी-तालाब सूखने लगते हैं जिस वजह से पक्षियों को पानी नहीं मिल पाता है, इसलिए घर के बाहर या छत पर पक्षियों के लिए दाना-पानी अवश्य रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पक्षियों को दाना-पानी देना शुभ माना जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
jyestha month 2020 dos and don'ts
सुबह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए - फोटो : अमर उजाला

सूर्य को जल चढ़ाएं

  • सूर्य को जल चढ़ाना शुभ माना जाता है। नित्य सुबह सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस माह में सूर्य पूजा का भी विशेष महत्व होता है।


अगली स्लाइड में जानिए इस माह में क्या नहीं करना चाहिए..
 

विज्ञापन
jyestha month 2020 dos and don'ts
जरूरत से अधिक जल का उपयोग न करें - फोटो : Pixabay

जल का अपव्यय न करें

  • ज्येष्ठ के महीने में गर्मी बढ़ जाती है, जिस वजह से पानी की समस्या होने लगती है। इस महीने जरूरत से अधिक जल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed