फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nautapa 2020: आज से नौ दिनों तक पड़ेगी प्रचंड गर्मी, जानिए इन दिनों क्या करना चाहिए

Mon, 25 May 2020 11:52 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 25 May 2020 11:52 AM IST
विज्ञापन
nautapa start in may 2020 do this things
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने से गर्मी बढ़ती है।

हिंदू पचांग के अनुसार ज्येष्ठ महीने में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में होने से गर्मी बढ़ती है। इस साल 25 मई, सोमवार को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश में करेंगे और 8 जून, सोमवार तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। सूर्य के नक्षत्र बदलते ही 25 से नौतपा की शुरुआत हो जाएगी।

nautapa start in may 2020 do this things
- फोटो : अमर उजाला

कब से कब तक होगा नौतपा

  • ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में होता है और वृष राशि के 10 से 20 अंश तक रहता है, तब नौतपा लगता है। इस नक्षत्र में सूर्य 15 दिन तक रहेंगे। शुरुआत के 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है। इस बार 25 मई से 2 मई तक नौतपा रहेगा। धार्मिक परंपराओं के अनुसार इन दिनों में कुछ विशेष कार्य किए जाते हैं। आइए आज जानते हैं इन दिनों क्या करना चाहिए....



 

nautapa start in may 2020 do this things

महिलाएं मेंहदी लगाती हैं

  • धार्मिक परंपरा है कि इन दिनों महिलाएं हाथ-पैरों में मेंहदी लगाती हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि मेंहदी की तासीर ठंडी होती है। मेंहदी लगाने से गर्मी से राहत मिलती है। नौतपा में सूर्य की गर्मी बहुत अधिक बढ़ जाती है, इसलिए प्राचीन समय से ही इन दिनों में मेंहदी लगाने की परंपरा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
nautapa start in may 2020 do this things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जल का दान

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि जल का दान करना शुभ होता है। नौतपा में गर्मी बढ़ जाती है जिस वजह से पानी की प्यास भी अधिक लगती है। इन दिनों जरुरतमंद लोगों को पानी पिलाना चाहिए। अगर आपसे कोई पानी मांगें तो उसको पानी अवश्य पिलाएं। ऐसा करने से भगवान का आशीर्वीद मिलता है।

 

विज्ञापन
nautapa start in may 2020 do this things
दही

ठंडक देनी वाली चीजों का सेवन करें

  • नौतपा में गर्मी के बढ़ जाने से शरीर में पानी की कमी का खतरा भी रहता है। इन दिनों ठंडक देनी वाली चीजों जैसे दही, नारियल पानी आदि का अधिक से अधिक सेवन करें। अगर संभव हो तो जरूरतमद लोगों को भी इन चीजों का दान करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed