फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे व्यक्ति को हमेशा मिलता है भाग्य का साथ, जो अपनाते हैं यह ज्योतिषी उपाय

Thu, 25 Apr 2019 05:45 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Thu, 25 Apr 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
how to attract and bring good luck and fortune
भाग्यशाली बनने के उपाय
हर व्यक्ति अपने जीवन में भाग्य का साथ चाहता है। भाग्यशाली बनने के लिए हम कई जतन करते है। कठिन परिश्रम से अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कभी कभार हम मेहनत तो करते है लेकिन भाग्य के कारण मेहनत के हिसाब से फल नही मिल पाता  है। जिसके कारण हमरा मन तनावग्रस्त हो जाता है। शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय बताए गए है, जिन्हे अपनाकर हम भाग्य को अपने पक्ष में कर सकते हैं। शास्त्रों में कही इन बातों में इतनी क्षमता है कि इन्हे अपनाकर हम जल्द ही अपने भाग्य को खोल सकते है। 
how to attract and bring good luck and fortune
प्रतिकात्मक तस्वीर
घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़कियां न हों 
इस बात का हमें ध्यान रखना चाहिए कि घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर खिड़कियां न हो, क्योंकि शास्त्रों में इसे दोषपूर्ण माना गया है। यदि व्यक्ति के घर के मुख्य द्वार की दोनों ओर खिड़कियां हो तो इससे घर के मालिक पर आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। इन्हीं खिड़कियों के रास्ते व्यक्ति का भाग्य हवा के साथ बह कर बाहर चला जाता है। लेकिन जहां समस्या वहां इसका समाधान भी है, शास्त्रों में इस समस्या के समाधान हेतु आपको खिड़कियों की चौखट पर गोल पत्तियां वाले पौधे का गमला रखना चाहिए या गमले को ऊपर खिड़की पर टांग दें।
how to attract and bring good luck and fortune
प्रतिकात्मक तस्वीर
सकारात्मक उर्जा हेतु  प्रवेश द्वार के अगल-बगल पौधे रखें
घर व ऑफिस के प्रवेश द्वार के आस-पास खुशबू वाले फूलों को लगाना चाहिए। ये फूल आपके घर में या ऑफिस में प्रवेश करने वाली सारी नकारात्मक ऊर्जा को भी सकारात्मक ऊर्जा में तब्दील कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to attract and bring good luck and fortune
प्रतिकात्मक तस्वीर

सुबह हाथों की हथेलियों देखे
आप जब भी सुबह उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन-चार बार फेरें और ईश्वर को नमस्कार करें। शास्त्रों में ऐसा बताया गया है मनुष्य कि हथेली के अग्र भाग में माता लक्ष्मी, हथेली के मध्य भाग में मां सरस्वती व मूल भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता है। अगर व्यक्ति रोज सुबह उठकर इस काम को करें तो जातक का भाग्य चमकने लगता है।

विज्ञापन
how to attract and bring good luck and fortune
हिंसा दर्शाते चित्र को घर में न लगाएं
घर में कभी भी हिंसा वाले चित्रों नही लगाना चाहिए, क्योंकि शास्त्रों में ऐसा बताया गया की यदि किसी परिवार में इस तरह की तस्वीर लगाई जाएं तो परिवार सदस्यों के बीच आपसी कलह बढ़नें लगती हैं। साथ ही हमें घर में महाभारत के दृश्य, पुस्तक आदि को नही रखना चाहिए। यह परिवार के सदस्यों के बीच कलह का कारण बन जाता है। इस प्रकार के दृश्य को देखने से परिवारजनों का मन अशांत रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed