फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्सर अपमान के भागीदार बनते हैं ऐसे लोग जो करते है ये 6 काम

Mon, 22 Apr 2019 01:21 PM IST
Ayush Jha धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Ayush Jha Updated Mon, 22 Apr 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
these six things always be caused for insulting in your workplace
इंसान पर भारी पड़ती हैं ये छह गलतियां

वक्त कितना भी बदल जाए लेकिन कुछ चीजें हैं, जो मनुष्य के जीवन को हमेशा प्रभावित करती हैं। मसलन, शास्त्रों में कई गई ज्ञान की बातें आज भी इंसान को सही राह दिखाती हैं। हर मनुष्य अपने जीवन में ऊंचाईयों को पाना चाहता है, लेकिन जाने-अनजाने उससे कुछ गलतियां हो जाती हैं, जो उसके अपमान का कारण बनती हैं।



समाज में अक्सर अपमान का कारण बनने वाली छह बड़ी गलतियों को जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 

these six things always be caused for insulting in your workplace
इंसान पर भारी पड़ती हैं ये छह गलतियां
वाणी पर संयम न रखना
मनुष्य के जीवन में वाणी का बहुत बड़ा महत्व है। शास्त्रों में ऐसा वर्णन है कि वाणी में अमृत और विष दोनो का वास होता है। यदि मनुष्य की वाणी पर विष का प्रभाव है, तो सामने वाला सुनते ही सामने वाला आग बबूला हो जाता है और यदि वाणी में अमृत का वास है तो आप अपने दुशमन को भी अपना प्रशंसक बना सकते हैं। ऐसे में वाणी पर संयम रखना अत्यंत जरूरी है। 
these six things always be caused for insulting in your workplace
इंसान पर भारी पड़ती हैं ये छह गलतियां
बच्चों की अनदेखी करना

प्रत्येक माता-पिता के लिए बच्चे उनकी बड़ी जिम्मेदारी होते हैं। जिनका उन्हें पूर ईमानदारी से पालन—पोषण करना होता है। विशेष रूप से जब तक वे अपने पैरों पर न खड़े हो जाएं। ऐसे में बच्चों की हर जरूरतें पूरा करना चाहे वह भौतिक हो या भावनात्मक, हमारा दायित्व है। इस चीज की अनदेखी भूलकर भी नहीं करना चाहिए, अन्यथा कोई दूसरा इस कमजोरी का गलत फायदा उठा सकता है। आपके बच्चों को गलत रास्ते पर ढकेल सकता है। ऐसी स्थिति में समाज में सिर्फ और सिर्फ आपका अपमान होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
these six things always be caused for insulting in your workplace
इंसान पर भारी पड़ती हैं ये छह गलतियां

होड़ करना
जिस पल मनुष्य अपनी तुलना किसी और से करता है, उसी पल से उसका पतन शुरु हो जाता है। किसी से तुलना के करने पर वह केवल उसकी उपलब्धियों या तौर-तरीकों पर ही ज्यादा गौर करता है। हालांकि तुलना करते समय अक्सर व्यक्ति इस बात को भूल जाता है कि उस स्थान तक पहुंचने के लिए उसने कितनी मेहनत की होगी। जब व्यक्ति मेहनत की बजाय होड़ करना शुरू कर देता है तो वह स्वयं ही अपने नाश को निमंत्रण देना शुरु कर देता है। इस होड़ के कारण उसका बौद्धिक विकास प्रभावित होता है और उसे समाज में कई बार हंसी का पात्र बनते हुए अपमान भी सहना पड़ता है।

विज्ञापन
these six things always be caused for insulting in your workplace
इंसान पर भारी पड़ती हैं ये छह गलतियां
सामर्थ्य से अधिक दान 
दान देना शास्त्रों में बड़ा ही पुण्य कार्य माना गया है। किसी धर्म विशेष से ऊपर उठकर हमेशा जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए, लेकिन दान करते समय हमें अपनी जेब का पूरा ख्याल रखना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि हम अपनी आर्थिक स्थिति की अनदेखी करते हुए अपनी क्षमता से अधिक दान करते हैं या उसका दिखावा करते हैं। ऐसे में हम खुद ही कई बार पैसों की किल्लत से जूझने लगते हैं और दूसरों के आगे हाथ फैलाने की नौबत तक आ जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed