{"_id":"4b41cd8e-db2f-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"how-kedarnath-temple-safe-from-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी चमत्कार से कम नहीं केदारनाथ मंदिर का बचना","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
किसी चमत्कार से कम नहीं केदारनाथ मंदिर का बचना
राकेश/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 23 Jun 2013 09:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी सरोवर से आए सैलाब की रफ्तार का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि केदारनाथ मंदिर के बाहर लगे लोहे का बैरिकैटर टेढ़ा मेढ़ा हो गया। मंदिर का चबूतरा तक ध्वस्त हो चुका है। लेकिन वही सैलाब आस्था की सबसे बड़ी नींव यानी केदारनाथ मंदिर को हिलाने में नाकामयाब रहा।
विज्ञापन
शिव में आस्था रखने वाले इसे चमत्कार मानते हैं कि जब सैलाब आया तब करीब 40 फुट का एक पत्थर आकर मंदिर के पास ठहर गया। सैलाब का पानी इस पत्थर से टकराकर दो हिस्सों में बंट गया। जिससे मंदिर पर सैलाब का सीधा असर नहीं पड़ा और मंदिर सुरक्षित खड़ा रहा। मंदिर की छत पर लगी आस्था की पताका आसमान पर अब भी लहरा रही है।
विज्ञापन
एक टीवी चैनल ने मंदिर के अंदर का दृश्य दिखाया है। इस दृश्य में मंदिर के अंदर सैलाब ने जो तबाही फैलाई है उसके निशान अब भी दिख रहे हैं। शंकराचार्य की मूर्ति को क्षति पहुंची है। लेकिन मंदिर के अंदर मौजूद नंदी की प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर भी नंदी की प्रतिमा है, वह भी सुरक्षित है। ताज्जुब की बात तो यह है कि 16 तारीख से शिवलिंग की पूजा नहीं हुई है फिर भी शिवलिंग के माथे पर बेलपत्र मौजूद हैं। शिवलिंग का आधा भाग मलवे में दबा है, मानो शिव समाधि में लीन बैठे हों।