फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Hindu Calendar 2023 Sawan Start And End Date Lord Vishnu Yoga Nidra For 5 Months In New Year

Hindu Calendar 2023: 19 साल बाद साल 2023 में होंगे दो महीने का सावन और 5 महीने का चातुर्मास

Sat, 31 Dec 2022 08:23 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 31 Dec 2022 08:23 AM IST
सार

अधिकमास के चलते साल 2023 में सावन का महीने में कुल 8 सावन सोमवार होंगे।  19 साल बाद 2023 में दो सावन, 5 महीने योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु।

विज्ञापन
Hindu Calendar 2023 Sawan Start And End Date Lord Vishnu Yoga Nidra For 5 Months In New Year
19 साल बाद 2023 में दो सावन, 5 महीने योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु - फोटो : iStock

विस्तार

Hindu Calendar 2023: हिंदू धर्म में व्रत-त्योहार का विशेष महत्व होता हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार सभी व्रत और त्योहार तिथियों के आधार पर मनाए जाते हैं। साल 2023 जो कि हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत 2080 होगा। इस बार साल 2023 में सावन का महीना लगभग 60 दिनों तक होगा। यानी भगवान शिव का पवित्र और प्रिय माह सावन दो महीने का तक मनाया जाएगा। 19 वर्षों बाद इस तरह का संयोग बना है जब सावन का महीना दो माह को होगा। दरअसल साल 2023 में अधिक मास होगा। जिसके कारण साल 2023 के सभी व्रत और त्योहार देरी से मनाएं जाएंगे। इस तरह का ऐसो संयोग साल 2004 में बना था। इसके अलावा साल 2023 में चातुर्मास 4 महीने के बजाय 5 महीने का होगा।

विज्ञापन

हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार साल 2023 में 12 महीने के बजाय 13 महीने का होगा। दरअसल इस बार अधिकमास के चलते है ऐसा होगा। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीसरे साल एक अतिरिक्त माह प्रगट होता जिसे अधिकमास,मलमास और पुरुषोत्तम माह कहा जाता है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार हर माह सूर्य का राशि परिवर्तन होता है जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। लेकिन तीन साल के अंतराल पर एक माह संक्रांति नहीं है तब इस माह को अधिकमास के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन


हर तीन साल में अधिकमास की गणना
हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर सौर वर्ष में 365 दिन और 6 घंटे का होता है। इसके अलावा चंद्र वर्ष 354 दिनों का होता है। इस तरह से सौरवर्ष और चंद्र वर्ष के अंतर को खत्म करने के लिए एक चंद्रमास को बढ़ा दिया जाता है। इसे अधिकमास या मलमास कहा जाता है। अधिकक मास में शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। साल 2023 में मलमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकमास के चलते चातुर्मास 5 महीने को होगा
साल 2023 में अधिकमास होने के कारण साल 12 महीने के बजाय 13 महीनों को होगा। जिस वर्ष अधिकमास होता है  उस साल सभी व्रत त्योहार देरी से आते हैं। इस बार सावन का महीना दो माह का होगा। चातुर्मास 4 के बजाए 5 महीनों का होगा। चातुर्मास में भगवान विष्णु की पूजा-उपासना का विशेष महत्व होता है।


साल 2023 में सावन का महीना
अधिकमास के चलते साल 2023 में सावन का महीने में कुल 8 सावन सोमवार होंगे। ये सावन सोमवार इन तारीखों को पड़ेंगे- 10 जुलाई, 17 जुलाई, 24 जुलाई, 31 जुलाई, 7 अगस्त, 14 अगस्त, 21 अगस्त, और 28 अगस्त। सावन का महीना लंबा होने का कारण शिव भक्तों का अपने आराध्य देव भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा। सावन का महीना और सावन सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को विशेष प्रिय होता है।

जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed